130 kmph की टॉप स्पीड वाली Xpeng फ्लाइंग कार सड़क पर भी चलेगी और हवा में भी उड़ेगी

शो के दौरान Xpeng ने रोबोटैक्सी, रोबोटिक्स, स्मार्ट वॉइस असिस्टेंस और ADAS टेक्नोलॉजी पर भी रोशनी डाली।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2022 11:51 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग व्हीकल (eVTOL) है Xpeng X3
  • Xpeng X2 की तुलना में कुछ सुधारों के साथ किया गया है पेश
  • हाल ही में दुबई में X2 प्रोटोटाइप का सफल फ्लाइंग टेस्ट किया गया था

Xpeng X2 इलेक्ट्रिक फ्लाइंग कार की टॉप स्पीड 130 kmph है

XPeng Motors ने चीन में आयोजित किए 'टेक डे इवेंट' (Tech Day Event) में अपनी इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग व्हीकल (eVTOL) या आसान भाषा में कहे, तो फ्लाइंग कार के लेटेस्ट मॉडल X3 को दिखाया। शो के दौरान कंपनी ने रोबोटैक्सी, रोबोटिक्स, स्मार्ट वॉइस असिस्टेंस और ADAS टेक्नोलॉजी पर भी रोशनी डाली। बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता ने अपने फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट - Xpeng X2 को पहली बार 2021 में दिखाया था, और अब eVTOL के रूप में इसका लेटेस्ट मॉडल पेश किया गया है। शुरुआती दौर की तुलना में अब इसमें कुछ सुधार किए गए हैं।

लेटेस्ट Xpeng फ्लाइंग कार एक मल्टी-रोटर कॉन्फिगरेशन से लैस eVTOL है, जिसमें प्रत्येक कोने में दो के सेट के साथ कुल आठ प्रोपेलर हैं। प्रोपेलर्स को हटा दिया जाए, तो इसका डिजाइन एक पारंपरिक कार के समान है। इसमें एक स्टीयरिंग व्हील और चार पहिए मिलते हैं। कार मैनुअल और ऑटोनॉमस दोनो ड्राइविंग मोड सपोर्ट करती है।
 

पिछले साल के मॉडल में क्षैतिज डुअल रोटर स्ट्रक्चर था, लेकिन नया मॉडल वितरित मल्टी-रोटर कॉन्फिगरेशन के साथ आता है। इसके अलावा, कंपनी का कहना है कि इस बार सिस्टम डिजाइन जटिलता को उड़ान की सुरक्षा और विश्वसनीयता को और बढ़ाने के लिए कम किया गया है। नई उड़ने वाली कार के टेस्ट व्हीकल ने अपनी पहली उड़ान के साथ-साथ कई सिंगल-मोटर फेलियर टेस्टिंग को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।

कंपनी ने बताया, ड्राइविंग मोड में, यह पारंपरिक कार की तरह काम करती है। वहीं, फ्लाइंग मोड में, उड़ने वाली कार के स्टीयरिंग व्हील और राइट हैंड गियर लीवर को आगे और पीछे जाने, मोड़ने, चढ़ने, होवर करने और उतरने के लिए कंट्रोल्स के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

बता दें कि इससे पहला वर्जन XPeng X2 था, जो एक टू-सीटर फ्लाइंग कार है, जिसकी बॉडी कार्बन फाइबर से बनी है, जिससे यह मजबूत भी हो जाती है और साथ ही वाहन का वजन भी कम रहता है। कंपनी का कहना है कि उनकी फ्लाइंग कार कार्बन डाइऑक्साइड नहीं छोड़ती है, जिससे कम ऊंचाई वाली उड़ानों से प्रदूषण की चिंता भी खत्म हो जाती है।
Advertisement

इसी महीने Xpeng ने अपने X2 मॉडल को दुबई में टेस्ट किया था। खासियतों की बात करें, तो Xpeng का दावा है कि उनका फ्लाइंग व्हीकल 130 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड पकड़ सकता है। बताया जाता है कि Xpeng X2 फ्लाइंग कार अपने साथ 500 किलो वजन तक ले जा सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.