शाओमी दिवाली सेलः दूसरे दिन भी हैं कई शानदार ऑफर, 1 रुपये में बिकेगा रेडमी नोट 3

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2016 10:45 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी आज रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन 1 रुपये में बेचेगी
  • 20000 एमएएच का पावर बैंक भी 1 रुपये में उपलब्ध होगा
  • तीन दिनों तक चलने वाली यह सेल बुधवार को खत्म होगी
शाओमी इंडिया का दिवाली सेल जारी है। सेल के दूसरे दिन भी पहले दिन की तरह कई शानदार ऑफर उपलब्ध हैं। वहीं, फ्लैश सेल में मंगलवार को शाओमी रेडमी नोट 3 का 16 जीबी वेरिएंट 1 रुपये में मिलेगा। इसके अलावा 20000 एमएएच का पावर बैंक भी इसी कीमत में उपलब्ध होगा।

याद रहे कि 1 रुपये वाली फ्लैश सेल दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। सेल में शाओमी रेडमी नोट 3 के 30 यूनिट और 20000 एमएएच पावर बैंक के 100 यूनिट बेचे जाएंगे। अन्य ऑफर की बात करें तो शाओमी रेडमी नोट 3 (16 और 32 जीबी), रेडमी 3एस प्राइम, रेडमी 3एस, मी 5 और शाओमी मी मैक्स सस्ते में मिल रहे हैं।
Advertisement

शाओमी मी 5 स्मार्टफोन 3,000 रुपये की छूट के साथ 19,999 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा शाओमी ज़ीरो प्रतिशत ईएमआई ऑफर भी दे रही है। शाओमी रेडमी नोट 3 (3 जीबी+ 32 जीबी) और शाओमी मी मैक्स पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है और ये स्मार्टफोन क्रमशः 10,999 और 13,999 रुपये में बिक रहे हैं।  रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम और रेडमी नोट 3 (2 जीबी+16 जीबी) पर भी सेल के दौरान 500 रुपये की छूट दी गई है और ये फोन क्रमशः 6,499 और 8,499 रुपये और 9,499 रुपये में मिल रहे हैं।

हाल में लॉन्च किए गए प्रोडक्ट मी एयर प्यूरिफायर 9,999 रुपये और 10000 एमएएच मी पावर बैंक प्रो 1,999 रुपये में मिल रहे हैं। वहीं, मी बैंड 2 की कीमत 1,999 रुपये है और यह भी कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.