Xiaomi ने चीन में अपना नया प्रीमियम स्मार्ट अप्लायंस Mijia Smart Gas Water Heater Pro पेश कर दिया है। यह गैस वॉटर हीटर 16-लीटर की कैपेसिटी के साथ आता है और इसमें डुअल-कोर वाटर सॉफ्टनिंग सिस्टम दिया गया है, जो पानी की हार्डनेस को काफी हद तक कम करने का दावा करता है। Xiaomi Mijia Smart Gas Water Heater Pro की चीन में कीमत 5499 युआन (लगभग 67,100 रुपये) रखी गई है।
Xiaomi ने अपने स्मार्टहोम लाइनअप में नया गैस वाटर हीटर लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया Mijia Gas Water Heater S10 है जो 16 लीटर तक कैपिसिटी के साथ आता है। इसमें 13 लीटर वाला मोड भी स्विच किया जा सकता है। गैस वाटर हीटर में ब्लूटूथ 4.2 और WiFi कनेक्टिविटी भी दी गई है। इसमें स्टेनलैस स्टील हीट एक्सचेंजर दिया गया है जो खासतौर पर इंडस्ट्रियल ग्रेड सिस्टम में मिलता है।
Xiaomi ने नया वाटर हीटर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपना Mijia Smart Crystal Dual-Tank Electric Water Heater P10 वाटर हीटर पेश किया है जो सेल्फ क्लीनिंग प्यूरीफिकेशन फीचर से लैस है। यह डिजाइन में कॉम्पेक्ट है और 607×357×780mm डाइमेंशन में आता है। यह वजन में भी हल्का है और 26.5kg का है। वाटर हीटर की कीमत 3,899 युआन (लगभग 47,000 रुपये) है।