Xiaomi ने लॉन्च किया एयर फ्राइंग फीचर और 30 लीटर कैपेसिटी वाला स्मार्ट ओवन, जानें कीमत

Xiaomi Mijia Smart Steam Oven S1 30L एक स्मार्ट कनेक्टिविटी से लैस 30L क्षमता वाला ओवन है। इसमें खाना पकाने के कई मोड्स और प्रीसेट मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 नवंबर 2024 20:21 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने Mijia Smart Steam Oven S1 30L को चीन में लॉन्च किया
  • वर्तमान में इसे 1,599 युआन (करीब 18,700 रुपये) में उपलब्ध कराया जा रहा है
  • इसकी मूल कीमत 1,799 युआन बताई गई है

Photo Credit: Xiaomi

Mijia Electric Steamer N1 को चीन में लॉन्च करने के बाद अब अपने घरेलू मार्केट में Xiaomi ने Smart Oven S1 को लॉन्च किया है। नया ओवन 30 लीटर कैपेसिटी में आता है और इसमें स्मार्ट कनेक्टिविटी भी मिलती है। ओवन में ऑटो-क्लीनिंग फीचर भी शामिल है। कंपनी का कहना है कि यह 360 डिग्री हीट सर्कुलेशन सिस्टम के साथ आता है, जिससे खाना हर दिशा से एक समान पकता है। इसके अलावा, इसमें एयर फ्राइंग मोड भी है, जो लो-फैट खाना पसंद करने वालों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है। चलिए आपको इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Xiaomi ने Mijia Smart Steam Oven S1 30L को वर्तमान में JD.com पर 1,599 युआन (करीब 18,700 रुपये) में प्री-बुकिंग के लिए लिस्ट किया है। लिस्टिंग के मुताबिक, इसकी मूल रिटेल कीमत 1,799 युआन है। ओवन को 19 नवंबर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा और सभी के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

जैसा कि नाम से पता चलता है, Mijia Smart Steam Oven S1 30L एक स्मार्ट कनेक्टिविटी से लैस 30L क्षमता वाला ओवन है। इसमें खाना पकाने के कई मोड्स और प्रीसेट मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि यह 2 से 6 लोगों के परिवारों के लिए उपयुक्त है। इसमें हर तरफ से एक समान खाना पकाने के लिए 1800W फैन के साथ 360° हीट सर्कुलेशन सिस्टम  मिलता है। यह 40°C से 230°C की बेकिंग टेंप्रेचर रेंज सपोर्ट करता है। टेंप्रेचर को 1 डिग्री सेल्सियर के हिसाब से बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

स्टीमिंग के लिए इसमें 30 सेकंड में स्टीम छोड़ने और 60°C, 100°C और 120°C के एडजस्टेबल टेंप्रेचर के साथ 1600W डबल डायरेक्ट-इंजेक्शन सिस्टम शामिल है। एयर फ्राइंग मोड भी है, जो लो-फैट ऑप्शन प्रदान करता है, जिससे 8.1% तक कम तेल के साथ खाना पकाया जा सकता है। खाने में नमी बनाए रखने के लिए एक रोस्ट मोड भी है।

यूजर्स स्मार्टफोन या टैबलेट पर एक ऐप के जरिए 80 स्मार्ट व्यंजनों को एक्सेस कर सकते हैं। इसमें Xiaomi का Xiao AI वॉयस इंटरैक्शन भी शामिल है, जिसके साथ यूजर मल्टी-स्टेज खाना पकाने के साइकिल सेट कर सकते हैं। ओवन में पांच ऑटो-क्लीनिंग मोड शामिल हैं, जिसमें हाई टेंप्रेचर स्टीम डिसइंफेक्शन फंक्शन भी एक है। सुरक्षा के लिहाज से यह ट्रिपल-लेयर टेम्पर्ड ग्लास डोर के साथ आता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  2. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  3. 200MP कैमरा वाले Vivo V70 FE की सेल आज से, बंपर डिस्काउंट पर खरीदें, जानें कीमत
  4. Motorola ने 7040mAh बैटरी, Dimensity 6300 के साथ नया टैबलेट किया लॉन्च, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा वाले Vivo V70 FE की सेल आज से, बंपर डिस्काउंट पर खरीदें, जानें कीमत
  2. Redmi Note 15 SE vs Nothing Phone 3a Lite 5G vs iQOO Z10R 5G: कौन सा फोन है बेस्ट, जानें
  3. 18 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Samsung Galaxy Z Flip 7 5G, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  4. Amazon ने 14,000 वर्कर्स की छंटनी से किया इनकार, मीडिया रिपोर्ट्स को गलत बताया
  5. BSNL के वर्कर्स की प्रधानमंत्री मोदी से गुहार, सरकारी डिपार्टमेंट्स के लिए अनिवार्य हो कंपनी की 4G सर्विसेज
  6. Moto Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  7. Vivo T5 Pro 5G की इंडिया एंट्री से पहले प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स लीक, 15 अप्रैल को है लॉन्च
  8. WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
  9. Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल इस सप्ताह होगी भारत में लॉन्च
  10. Oppo Find X9s Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.