Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट स्टीम ओवन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

नया Mijia स्मार्ट स्टीम ओवन 12L वॉल्यूम के साथ आता है और इसमें खास स्टीम-बेकिंग सिस्टम शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर खाने को बाहर से क्रिस्पी बनाता है और अंदर से सॉफ्ट रखता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मार्च 2021 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में नया 'किफायती' स्मार्ट स्टीम ओवन लॉन्च किया है
  • इसकी कीमत चीन में 299 चीनी युआन (लगभग 3,300 रुपये) होगी
  • क्राउडफंडिंग के तहत यह 269 चीनी युआन ( लगभग 3,000 रुपये) में उपलब्ध है

Xiaomi ने Mijia लाइनअप में नया Smart Steam Oven जोड़ा है

Xiaomi ने अपना Mijia लाइनअप में नया स्मार्ट स्टीम ओवन (Smart Steam Oven) लॉन्च किया है। नया प्रोडक्ट क्राउडफंडिंग के तहत चीन के Mi Mall पर उपलब्ध है। Mijia Smart Steam Oven 12L कैपेसिटी में आता है और इसमें 5ml स्टीम-बेकिंग सिस्टम है। नया ओवन स्टीम तकनीक के साथ कई तरह के पकवान मिनटों में तैयार कर सकता है। यह 1300W की अधिकतम पावर इस्तेमाल कर सकता है। शाओमी का नया Smart Steam Oven कंपनी की Mijia ऐप को सपोर्ट करता है, जिसके जरिए यूज़र्स इसे कंट्रोल कर सकते हैं और कई रेसेपी के बारे में जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
 

Xioami Mijia Smart Steam Oven price, availability

GizmoChina की रिपोर्ट के मुताबिक, Xioami का स्मार्ट स्टीम ओवन चीन में 299 चीनी युआन (लगभग 3,300 रुपये) में लॉन्च किया गया है। ओवन चीन में Mi Mall पर उपलब्ध है। क्राउडफंडिंग के तहत ओवन को 269 चीनी युआन ( लगभग 3,000 रुपये) में उपलब्ध कराया जा रहा है।
 

Xioami Mijia Smart Steam Oven specifications

नया Mijia स्मार्ट स्टीम ओवन 12L वॉल्यूम के साथ आता है और इसमें खास स्टीम-बेकिंग सिस्टम शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह फीचर खाने को बाहर से क्रिस्पी बनाता है और अंदर से सॉफ्ट रखता है। इसमें खास इलेक्ट्रॉनिक टेंपरेचर कंट्रोल भी मिलता है, जिसे Mijia ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है।

शाओमी का दावा है कि किसी भी आम इलेक्ट्रिक ओवन की तुलना में यह दो गुना पावर रेटिंग के साथ आता है। मीजिया ओवन की पीक पावर रेटिंग 1300W है और कंपनी का कहना है कि आम 32L इलेक्ट्रिक ओवन 1600W की पीक पावर रेटिंग के साथ आते हैं। ज्यादा पावर के चलते कंपनी का कहना है कि ओवन बहुत जल्दी गर्म हो जाता है और खाना पकने में समय नहीं लगता है। Mijia Smart Steam Oven में NTC इलेक्ट्रॉनिक टेंपरेचर प्रोब और एक इंटेलिजेंट टेंपरेचर कंट्रोल सिस्टम मिलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  2. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  4. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  5. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  6. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  7. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  8. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  9. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.