• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, एक बार के चार्ज में चलता है 180 दिन, जानें कीमत

Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, एक बार के चार्ज में चलता है 180 दिन, जानें कीमत

कंपनी का दावा है कि यह दांतों की डीप क्लीनिंग कर सकता है।

Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, एक बार के चार्ज में चलता है 180 दिन, जानें कीमत

Photo Credit: ITHome

Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश Mijia Sonic Sweep सिंगल चार्ज में 180 दिन चल सकता है।

ख़ास बातें
  • कंपनी का दावा है कि यह दांतों की डीप क्लीनिंग कर सकता है।
  • इसमें तीन क्लीनिंग मोड- जेंटल, स्टैंडर्ड, और डीप स्वीप शामिल हैं।
  • इसमें स्मार्ट मिस्ड ब्रशिंग रिमाइंडर भी दिया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi ने इसका नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश Mijia Sonic Sweep लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें सोनिक स्वीप टेक्नोलॉजी दी है जो स्वीप और वाइब्रेशन मोशन को मिले जुले रूप में इस्तेमाल करती है। कंपनी का दावा है कि यह दांतों की डीप क्लीनिंग कर सकता है। इसमें तीन क्लीनिंग मोड मिलते हैं जिसमें जेंटल, स्टैंडर्ड, और डीप स्वीप शामिल हैं। इसमें स्मार्ट मिस्ड ब्रशिंग रिमाइंडर भी दिया गया है। वॉटरप्रूफ बनाने के लिए इसे IPX8 रेट किया गया है। डिवाइस में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिल जाता है। यह सिंगल चार्ज में 180 दिन तक चल जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Mijia Sonic Sweep Electric Toothbrush price

Mijia Sonic Sweep इलेक्ट्रिक टूथब्रश 119 युआन (लगभग 1500 रुपये) में आता है। Xiaomi Youpin पर क्राउडफंडिंग के माध्यम से इसे खरीदा जा सकता है। टूथब्रश में व्हाइट, पिंक, ब्लू कलर ऑप्शंस मिल जाते हैं।
 

Mijia Sonic Sweep Electric Toothbrush features

Mijia Sonic Sweep इलेक्ट्रिक टूथब्रश में कंपनी ने सोनिक स्वीप टेक्नोलॉजी दी है जो स्वीप और वाइब्रेशन मोशन को मिले जुले रूप में इस्तेमाल करती है। कंपनी का दावा है कि यह दांतों की डीप क्लीनिंग कर सकता है। इसमें तीन क्लीनिंग मोड मिलते हैं जिसमें जेंटल, स्टैंडर्ड, और डीप स्वीप शामिल हैं। जेंटल मोड उनके लिए जो अभी शुरुआती दौर में हैं, या जिनके मसूड़े बहुत अधिक दबाव नहीं झेल सकते हैं। डीप स्वीप में ज्यादा गहरी क्लीनिंग शामिल है। 

इसमें स्मार्ट मिस्ड ब्रशिंग रिमाइंडर भी दिया गया है, यानी यह दांतों में कोई जगह छूटने नहीं देगा। 2 मिनट के ब्रशिंग सेशन में अगर कोई जगह छूट जाती है तो इंडिकेटर ओरेंज लाइट दिखाता है। वहीं, पूरी तरह और हर जगह से क्लीनिंग होने पर इसमें व्हाइट लाइट चमकती है। इसके ब्रशल्स में फेड रिमाइंडर भी दिया गया है जिससे पता चला जाता है कि अब टूथब्रश को बदलने का समय आ गया है। 

इसे राउंड बॉडी में डिजाइन किया गया है। वॉटरप्रूफ बनाने के लिए इसे IPX8 रेट किया गया है। यानी पानी लगने से यह आसानी से खराब नहीं होगा। डिवाइस में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट मिल जाता है। यह सिंगल चार्ज में 180 दिन चल जाता है, अगर जेंटल मोड में इस्तेमाल किया जाए। वहीं, स्टैंडर्ड मोड में यह 100 दिन चल जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  2. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  3. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  4. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  6. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  7. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
  8. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
  9. AI Detect Pothole on Road: सड़क पर दिखा गड्ढा तो सीधे होगी कॉन्ट्रैक्टर की पहचान, AI करेगा सारा काम, बेंगलुरु के इंजीनियर ने बनाया सिस्टम
  10. ₹4,699 सस्ती कीमत में मिल रहा 7,000mAh बैटरी वाला Oppo Reno16c, जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »