• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया फोन से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट वर्टिकल एयर कंडीशनर, हवा से बैक्टीरिया को भी हटाता है!

Xiaomi ने लॉन्च किया नया फोन से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट वर्टिकल एयर कंडीशनर, हवा से बैक्टीरिया को भी हटाता है!

Xiaomi ने Mijia 3 HP डुअल आउटलेट वर्टिकल एयर कंडीशनर को चीन में 5,799 युआन (करीब 68,400 रुपये) के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है और यह प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।

Xiaomi ने लॉन्च किया नया फोन से कंट्रोल होने वाला स्मार्ट वर्टिकल एयर कंडीशनर, हवा से बैक्टीरिया को भी हटाता है!

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने चीन में लॉन्च किया नया Mijia वर्टिकल एयर कंडीशनर
  • 5,799 युआन (करीब 68,400 रुपये) के इंट्रोडक्टरी प्राइस में बेचा जा रहा है
  • इसमें 1930W की कूलिंग और 2680W की हीटिंग क्षमता मिलती है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने लेटेस्ट Mijia 3 HP Air Conditioner को घरेलू मार्केट में लॉन्च किया है। नया एयर कंडीशनर डुअल आउटलेट वर्टिकल एयर कंडीशनर है। कंपनी का कहना है कि यह एयर कंडीशनर प्रभावशाली 1710 m³/h एयर वॉल्यूम देता है और 1930W की कूलिंग कैपेसिटी और 2680W की हीटिंग कैपेसिटी के साथ आता है। इसमें दो एयरफ्लो मोड, "स्काई कर्टेन" और "कार्पेट ब्रीज" मिलते हैं, जो अलग-अलग यूजर की प्राथमिकताओं को पूरा करता है। इतना ही नहीं, Xiaomi एयर कंडीशनर में एंटिफंगल फिल्टर भी मिलता है, जो एयर क्वालिटी में सुधार के साथ उसे स्वच्छ बनाता है।

Xiaomi ने Mijia 3 HP डुअल आउटलेट वर्टिकल एयर कंडीशनर को चीन में 5,799 युआन (करीब 68,400 रुपये) के इंट्रोडक्टरी प्राइस पर लॉन्च किया है और यह प्री-सेल के लिए उपलब्ध है।

कंपनी के दावे अनुसार, एयर कंडीशनर प्रभावशाली 1710 m³/h एयर वॉल्यूम का दावा करता है। इसमें 1930W की कूलिंग और 2680W की हीटिंग क्षमता मिलती है। एयर कंडीशनर में हाई डेंसिटी एंटीबैक्टीरियल और एंटिफंगल फिल्टर मिलते हैं, जो कमरे की हवा को क्लीन करते हैं और स्वच्छ बनाते हैं। कंपनी का दावा है कि ये फिल्टर 99% तक की प्रभावशाली जीवाणुरोधी दर प्राप्त करते हैं।

यह 160-डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल के साथ समान रूप से हवा भेजता है। फर्स्ट-लेवल एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग के साथ, यह पर्यावरण-अनुकूल भी है। कंपनी का दावा है कि नया एयर कंडीशनर 42-46 डीबी (ए) नॉइस के साथ साइलेंट ऑपरेशन देता है। इसमें सेल्फ-क्लीनिंग टेक्नोलॉजी भी शामिल है।

इसमें Xiaomi हाइपरओएस कनेक्ट की सुविधा है, जो स्मार्ट इंटरकनेक्शन बनाता है। यूजर्स Mijia ऐप के जरिए एयर कंडीशनर को दूर से कंट्रोल कर सकते हैं। इसमें वॉयस कंट्रोल भी शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mijia 3 HP Air Conditioner, Xiaomi AIr Conditioner
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »