Xiaomi की नई 12KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मोबाइल से होती है कंट्रोल, मारती है वायरस! Rs 20 हजार में हुई लॉन्च

Xiaomi ने चीन में अपनी नई Mijia 12kg वॉशिंग मशीन लॉन्च की है, जो HyperOS सपोर्ट, 25 वॉश मोड्स, स्मार्ट लोड-सेंसिंग और हाई-टेम्प स्टीम क्लीनिंग के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 नवंबर 2025 12:11 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi ने 12kg क्षमता वाला स्लिम फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन मॉडल लॉन्च किया
  • HyperOS Connect, 25 वॉश मोड्स और 95°C स्टीम स्टेरिलाइजेशन का सपोर्ट
  • DD इन्वर्टर मोटर, 3D डायनेमिक वॉटर-फ्लो और स्मार्ट लोड-सेंसिंग फीचर शामिल

Xiaomi की फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन चीन में 1624 युआन (लगभग 20,300 रुपये) में उपलब्ध है

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीन में अपनी नई Mijia 12kg फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन (मॉडल XQG120MJ103) पेश कर दी है। नई मशीन HyperOS कनेक्टिविटी, 25 वॉश मोड्स, हाई-टेम्प्रेचर स्टेरिलाइजेशन और एडवांस DD इन्वर्टर मोटर जैसे फीचर्स के साथ आती है। 12 किलोग्राम की क्षमता होते हुए भी इसका बॉडी साइज सिर्फ 562mm रखा गया है, यानी यह आसानी से स्टैंडर्ड किचन या बाथरूम कैबिनेट्स में फिट हो सकती है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो कंपनी के मुताबिक नई Mijia वॉशिंग मशीन चीन में JD.com सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स पर 1624 युआन (लगभग 20,300 रुपये) में उपलब्ध है।

Advertisement

Xiaomi के मुताबिक, इस मॉडल में पिछले 10kg मॉडल की तुलना में ड्रम को 40mm ज्यादा गहरा बनाया गया है, जिससे बेडशीट्स, जैकेट्स, डेनिम और भारी फैब्रिक को भी आसानी से साफ किया जा सकता है। मशीन 1800W मोटर पर चलती है और 1200rpm तक स्पिन स्पीड देती है। 0.05MPa से 0.8MPa तक के वॉटर-प्रेशर रेंज में भी मशीन पूरी तरह ऑपरेट करती है। कंपनी का दावा है कि इसका वॉश-परफॉर्मेंस रेशियो 1.2 है।

Xiaomi की 3D डायनेमिक वॉटर-फ्लो टेक्नोलॉजी इसमें डायरेक्शनल फ्लो और वाइड-एंगल स्प्लैश का इस्तेमाल करती है ताकि दाग-धब्बों को जल्दी हटाया जा सके। मशीन में DD डायरेक्ट-ड्राइव इन्वर्टर मोटर दी गई है, जिसमें 1:1 ट्रांसमिशन और मैग्नेटिक-लेविटेशन मैकेनिज्म शामिल है। कंपनी के अनुसार, यह मैकेनिज्म वाइब्रेशन को काफी कम करता है।

हाई-टेम्प्रेचर स्टीम स्टेरिलाइजेशन इस मशीन का एक और बड़ा फीचर है। कंपनी के मुताबिक, यह 99.999% स्टेरिलाइजेशन, 100% माइट रिमूवल और 99.999% वायरस-रिमूवल इफेक्ट देती है। वॉशिंग मोड्स में कुल 25 प्रोग्राम दिए गए हैं।

Advertisement

स्मार्ट फीचर्स में HyperOS Connect का सपोर्ट दिया गया है, जिससे मशीन Mi Home ऐप और XiaoAi वॉयस-असिस्टेंट के साथ कनेक्ट हो जाती है। यूजर्स रिमोटली वॉश-साइकल शुरू कर सकते हैं, सेटिंग्स एडजस्ट कर सकते हैं, डिले-वॉश शेड्यूल कर सकते हैं और रियल-टाइम अपडेट्स भी देख सकते हैं।

Xiaomi Mijia 12kg वॉशिंग मशीन की कीमत कितनी है?

यह मशीन चीन में 1624 युआन (लगभग 20,300 रुपये) की कीमत पर JD.com और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

इस नए मॉडल की मुख्य खासियतें क्या हैं?

इसमें 12kg क्षमता, HyperOS Connect, 25 स्मार्ट वॉश मोड्स, 3D डायनेमिक वॉटर-फ्लो सिस्टम और DD इन्वर्टर मोटर शामिल हैं। साथ ही हाई-टेम्प स्टीम स्टेरिलाइजेशन और 95°C ड्रम क्लीनिंग भी मिलता है।

Advertisement

क्या यह मशीन भारी कपड़े जैसे जैकेट, बेडशीट और डेनिम धो सकती है?

हां, Xiaomi ने इस मॉडल में 40mm गहरा ड्रम दिया है, जो बड़े और मोटे फैब्रिक को भी आसानी से धोने का दावा करता है।

क्या इस मशीन में स्मार्टफोन से कंट्रोल करने का ऑप्शन है?

हां, HyperOS Connect के जरिए यह Mi Home ऐप और XiaoAi वॉयस असिस्टेंट से कनेक्ट होती है। यूजर्स रिमोटली वॉश साइकल कंट्रोल कर सकते हैं।

वारंटी कितनी मिलती है?

DD डायरेक्ट-ड्राइव मोटर पर 10-साल की वारंटी और पूरी मशीन पर 3-साल की वारंटी दी गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डि
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.