5 हजार किलोमीटर रेंज वाला Xiaomi Sports Walkie-Talkie हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Sports Walkie-Talkie में IP65 रेटिंग मिलती है

5 हजार किलोमीटर रेंज वाला Xiaomi Sports Walkie-Talkie हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi Youpin

Sports Walkie-Talkie में TD-LTE डेटा टेक्नोलॉजी दी गई है।

ख़ास बातें
  • यह 24 घंटे का लगातार यूसेज बैकअप दे सकता है
  • इसमें एक स्वतंत्र नॉइज कैंसलिंग चिप भी लगी है
  • चार्जिंग के लिए डिवाइस में टाइप-C पोर्ट मिलता है
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने पोर्टफोलियो में एक नया प्रोडक्ट, Sports Walkie-Talkie लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है कि यह एक कम्युनिकेशन डिवाइस है। ऐसा नहीं है कि कंपनी ने पहली बार वॉकी-टॉकी मार्केट में एंट्री मारी है। इससे पहले कंपनी Xiaomi Walkie Talkie 2S को भी लॉन्च कर चुकी है। नए Sports Walkie-Talkie में TD-LTE डेटा टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें 5000 किलोमीटर तक की रेंज दी गई है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Xiaomi Sports Walkie-Talkie Price

Xiaomi Sports Walkie-Talkie को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 399 युआन (4,600 रुपये) है। इसे Xiaomi Youpin से खरीदा जा सकता है। 
 

Xiaomi Sports Walkie-Talkie Specifications

Xiaomi Sports Walkie-Talkie में TD-LTE डेटा टेक्नोलॉजी दी गई है जो लम्बी दूरी में भी टिकाऊ कम्युनिकेशन स्थापित कर सकती है। यह 4G नेटवर्क पर चलता है। इसमें 5000 किलोमीटर तक की कम्युनिकेशन रेंज मिलती है। यह देखने में कॉम्पेक्ट है और वजन में हल्का है। इसके डाइमेंशन 54 x 55.6 x 22.3 mm हैं और वजन महज 67 ग्राम है। छोटा होने के बावजूद Xiaomi Sports Walkie-Talkie में 1030mAh की बैटरी दी गई है। यह 24 घंटे का लगातार यूसेज बैकअप दे सकता है, जबकि स्टैंडबाय में 36 घंटे चल सकता है। इसमें एक स्वतंत्र नॉइज कैंसलिंग चिप भी लगी है जिससे इसमें बहुत कम शोर सुनाई देता है। 

Xiaomi Sports Walkie-Talkie में IP65 रेटिंग मिलती है जो इसे डस्ट और वाटर रसिस्टेंस बनाती है। यानी आउटडोर में भी यह आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें शाओमी का मेग्नेटिक क्विक डिटेच सिस्टम है जिससे यह बहुत पोर्टेबल बन जाता है। चाहे इसे बॉडी पर पहनना हो या कहीं लगाना हो, यह दोनों तरह से इस्तेमाल हो सकता है। 

यह Xiaomi Walkie-Talkie ऐप के माध्यम से कनेक्ट हो सकता है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है जिससे इसे स्पीकर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अन्य खास फीचर्स में एक Lost Mode भी दिया गया है जिससे कि डिवाइस के गुम हो जाने पर अलार्म ट्रिगर की मदद से खोजा जा सकता है। चार्जिंग के लिए डिवाइस में टाइप-C पोर्ट मिलता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रैफिक, ट्रेन, फ्लाइट के शोर में भी कॉलिंग! Anker के नए हेडफोन 70 घंटे बैटरी, ANC के साथ लॉन्च
  2. Oppo Pad 5 Pro हुआ लॉन्च, 13,380mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Vivo Y6t हुआ लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. कान के बाहर फिट होंगे ये ईयरबड्स! AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Clip 2
  5. Oppo Find X9s Pro फोन आया 200MP कैमरा और 7025mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Oppo Find X9 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
  9. Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
  10. Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! ₹799 प्लान हुआ बंद, ₹859 पैक की कीमत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »