• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi Independence Day Sale: शाओमी दे रहा स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और टैबलेट पर डिस्काउंट

Xiaomi Independence Day Sale: शाओमी दे रहा स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और टैबलेट पर डिस्काउंट

Redmi Note 13 Pro+ 5G इंडीपेडेंट डे सेल के दौरान एक स्पेशल कीमत पर उपलब्ध होगा। 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 27,999 रुपये होगी।

Xiaomi Independence Day Sale: शाओमी दे रहा स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी और टैबलेट पर डिस्काउंट

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 13 Pro+ 5G में 200MP प्राइमरी कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 13 Pro+ 5G इंडीपेडेंट डे सेल पर स्पेशल कीमत पर उपलब्ध होगा।
  • Google TV पर बेस्ड Xiaomi Smart TV X सीरीज भी डिस्काउंट मिलेगा।
  • Redmi Pad Pro की कीमत सेल में 19,999 रुपये से शुरू होगी।
विज्ञापन
भारत में स्वतंत्रता दिवस बस आने ही वाला है और ऐसे मौके पर Flipkart और Amazon जैसी कई ई-कॉमर्स साइट सेल का आयोजन कर रही हैं। Xiaomi ने घोषणा की है कि वह अपनी Xiaomi वेबसाइट पर भी इसी तरह की सेल का आयोजन करेगी और इस प्लेटफर्म पर उपलब्ध डील्स अन्य ऑनलाइन साइट पर उपलब्ध होंगी। इंडीपेडेंस डे सेल 6 अगस्त से शुरू होगी, आइए इस पर मिलने वाली कुछ डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Xiaomi Independence Day Sale के दौरान Redmi Note 13 Pro+ 5G इंडीपेडेंट डे सेल के दौरान एक स्पेशल कीमत पर उपलब्ध होगा। 8GB + 128GB कॉन्फिगरेशन की कीमत 27,999 रुपये होगी, जबकि 12GB + 256GB मॉडल 29,999 रुपये की किफायती कीमत पर उपलब्ध होगा। वहीं 512GB वेरिएंट को 31,999 रुपये में खरीद पाएंगे। अगर आपका बजट 15,000 रुपये से कम है तो Xiaomi अपने बजट Redmi 13 5G स्मार्टफोन पर डील ऑफर कर रहा है। 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये होगी। इसके 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये होगी।

Google TV पर बेस्ड Xiaomi Smart TV X सीरीज भी डिस्काउंट मिलेगा। Xiaomi 55X GTV की कीमत 34,999 रुपये से शुरू होगी, जिसमें 55 इंच की डिस्प्ले है। Xiaomi 43X Pro TV सेल में 28,999 रुपये में उपलब्ध होगा, जिसमें 43 इंच की डिस्प्ले है। टीवी डॉल्बी विजन और HDR10 के साथ 4K रेजॉल्यूशन का सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट, पैचवॉल के साथ ज्यादा कंटेंट का सपोर्ट शामिल है।

Redmi Pad Pro की कीमत सेल में 19,999 रुपये से शुरू होगी। इसमें 120Hz एडेप्टिवसिंक रिफ्रेश रेट के साथ 12.1 इंच की 2.5K XL डिस्प्ले दी गई है। टैबलेट में डॉल्बी विजन एटमॉस के साथ क्वाड स्पीकर हैं। इसमें 10,000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकती है।

Amazon पर Redmi Note 13 Pro, Redmi 12 5G, Note 13 Pro+, Xiaomi 14 और अन्य डिवाइसेज पर Amazon Amazon Great Freedom Festival सेल के दौरान डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा OnePlus Nord CE 4 Lite, OnePlus Nord 4, OnePlus Nord CE 4, OnePlus Open, OnePlus 12R, OnePlus 12, iQOO Z9 Lite 5G, iQOO 12 5G, iQOO Neo 9 Pro, iQOO Z7 Pro, iQOO Z9 और iQOO Z9x शामिल हैं, जिन पर डिस्काउंट मिलेगा।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • कमियां
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
डिस्प्ले6.67 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम16 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले55.00 इंच
स्क्रीन टाइपLED
रिज़ॉल्यूशनUltra-HD
ओएसAndroid
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  6. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  7. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  8. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  9. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  10. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »