60 साल बाद नहाया था 'दुनिया का सबसे गंदा आदमी', अब हुई मौत

ऐसा मानना है कि इतने लंबे समय से न नहाने के बाद भी अमौ हाजी के शरीर में कोई बीमारी नहीं पाई गई। उनसे कई रिसर्चर्स भी मिल चुके थे।

60 साल बाद नहाया था 'दुनिया का सबसे गंदा आदमी', अब हुई मौत

Photo Credit: AFP

भारत में कैलाश सिंह नाम का एक व्यक्ति 1974 से नहीं नहाया था

ख़ास बातें
  • आधी सदी से ज्यादा समय तक बिना स्नान किए रहा था Amou Haji
  • उनके जीवन के बारे में "द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी" नाम की शॉर्ट फिल्म
  • कुछ समय पहले उन्हें लोगों द्वारा जबरदस्ती नहलाया गया था
विज्ञापन
'दुनिया का सबसे गंदा आदमी' कहे जाने वाले अमौ हाजी (Amou Haji) की 94 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई। हाजी को गंदा इसलिए कहा जाता था, क्योंकि इन्होंने कई दशकों से नहाया नहीं था। हाजी इरान के रहने वाले थे। इन्हें बिमार होने का डर था, जिसके कारण इन्होंने कभी स्नान नहीं किया। यहां तक कि एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि हाजी सड़क किनारे मरे जानवरों को खाते थे और जानवरों के मल से भरे पाइप से धूम्रपान करते थे।

NDTV के अनुसार, आधी सदी से ज्यादा समय तक बिना स्नान किए रहने वाले अमौ हाजी का रविवार को दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में निधन हो गया। रिपोर्ट बताती है कि हाजी ने "बीमार होने" के डर से नहाने से परहेज किया था। हालांकि, कथित तौर पर "पहली बार कुछ महीने पहले, ग्रामीण उन्हें साफ करने के लिए बाथरूम में ले गए थे।"

समाचार एजेंसी IANS ने ईरानी मीडिया आउटलेट्स के हवाले से बताया है कि 2013 में उनके जीवन के बारे में "द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी" नाम की एक शॉर्टर फिल्म भी बनाई गई थी।

हाजी ईंट की एक खुली झोपड़ी में रहते थे और अपनी युवा अवस्था में काफी बुरा समय देखने के चलते वह दिमागी रूप से भी स्वस्थ नहीं थे। यही कारण था कि वे सोचते थे कि नहाने से वे बिमार हो जाएंगे, जिसके चलते वे करीब 60 सालों से नहाए नहीं थे।

ऐसा मानना है कि इतने लंबे समय से न नहाने के बाद भी अमौ हाजी के शरीर में कोई बीमारी नहीं पाई गई। उनसे कई रिसर्चर्स भी मिल चुके थे।

हाजी ने कुछ समय पहले भारत के वाराणसी में रहने वाले 69 वर्षीय गुरु कैलाश सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा था। बता दें कि कैलाश सिंह को ने शादी के तुरंत बाद 1974 से स्नान करने से इनकार कर दिया था। गंगा नदी के किनारे काम करने में पूरा दिन बिताने वाले सिंह ने दावा किया था कि एक पुजारी ने गारंटी दी थी कि अगर वह स्नान करना बंद कर देता है तो उन्हें एक बेटा होगा। हालांकि, हास्यात्मक बात यह है कि उनकी सात बेटियां हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , World Dirtiest Man, Amou Haji
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  5. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  7. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »