दुनिया की जनसंख्या आज पार करेगी 8 अरब का आंकड़ा, जनसंख्या में अगले वर्ष टॉप पर होगा भारत

संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, 2030 तक वैश्विक जनसंख्या बढ़कर लगभग 8.5 अरब तक पहुंच सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 नवंबर 2022 20:53 IST
ख़ास बातें
  • वर्ष 2030 तक वैश्विक जनसंख्या बढ़कर लगभग 8.5 अरब तक पहुंच सकती है
  • चीन को पीछे छोड़कर भारत अगले वर्ष सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश होगा
  • पिछले कुछ वर्षों में चीन में जनसंख्या की वृद्धि दर बहुत घटी है

पिछले कई देशों से दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश चीन है

वैश्विक जनसंख्या मंगलवार (15 नवंबर) को आठ अरब से अधिक होने का अनुमान है। भारत अगले वर्ष चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, 2030 तक वैश्विक जनसंख्या बढ़कर लगभग 8.5 अरब तक पहुंच सकती है।  

विश्व जनसंख्या दिवस पर जारी की गई 'वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स' रिपोर्ट में बताया गया है कि 2022 से 2050 के बीच 61 देशों की जनसंख्या एक प्रतिशत या इससे अधिक घट सकती है। इसके पीछे पलायन जैसे कारण होंगे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव,  Antonio Guterres ने कहा, "इस वर्ष विश्व जनसंख्या दिवस ऐसे दिन पर आया है जब हमें धरती के निवासियों की संख्या आठ अरब से अधिक होने का अनुमान है। यह हमारी विविधता का जश्न मनाने, हमारी साझा मानवता की पहचान करने और जीवनकाल को बढ़ाने और मातृत्व और बाल मृत्यु दरों को कम करने वाली मेडिकल सेक्टर की उपलब्धियों पर आगे बढ़ने का अवसर है।" 
Advertisement

इसके साथ ही Antonio का कहना था, "हमारी धरती की देखभाल करने की हमारी साझा जिम्मेदारी को याद दिलाने के साथ ही यह इस पर विचार करने का भी क्षण है कि एक दूसरे के प्रति हमारी प्रतिबद्धताओं को लेकर कहां कमी हो रही है।" वर्ष 2050 तक वैश्विक जनसंख्या में अनुमानित वृद्धि में से आधी से अधिक आठ देशों में होगी। इन देशों में भारत, पाकिस्तान, नाइजीरिया, फिलीपींस, तंजानिया, इथोपिया, कॉन्गो और मिस्र शामिल हैं। 

पिछले कई देशों से दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश चीन है। हालांकि, चीन में सरकार की ओर से लागू किए गए कड़े नियमों के कारण जनसंख्या की वृद्धि दर बहुत घट गई है। इस वजह से अगले वर्ष चीन के जनसंख्या के लिहाज से दूसरे स्थान पर खिसकने का अनुमान है। जापान जैसे कुछ अन्य देशों में जन्म दर में लगातार कमी हो रही है। भारत में भी केंद्र सरकार ने जनसंख्या नियंत्रण के लिए कुछ योजनाओं को लागू किया है। इसके बावजूद देश में जनसंख्या की वृद्धि दर अधिक बनी हुई है। देश में सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। जन्म पर अनुमानित जीवन की वैश्विक संभावना तीन वर्ष पहले बढ़कर 72.8 वर्ष हो गई थी। यह 1990 के बाद से लगभग नौ वर्ष की बढ़ोतरी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  3. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  5. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  6. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  7. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
  8. JioAstro: टेलीकॉम के बाद Jio की ज्योतिष की दुनिया में एंट्री, ऐप बताएगा भविष्य और कुंडली
  9. Motorola Signature 27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा
  10. लीक हुआ 350 करोड़ रिकॉर्ड्स का डेटा, ID-पासवर्ड भी शामिल, कहीं इसमें आपका अकाउंट तो नहीं?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.