बैंक के Wi-Fi का नाम अचानक हुआ 'Pak Zindabad', मच गया हड़कंप!

बैंक के रिपेयर वर्क के बाद जब नेटवर्क फिर से ऑन किया गया, तभी यह नया नाम “Pakistan Zindabad” दिखाई दिया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 17:21 IST
ख़ास बातें
  • एक व्यक्ति ने बैंक के अंदर Wi-Fi स्कैन करते समय यह नाम देखा
  • इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई
  • कुछ समय पहले रिपेयर वर्क के लिए एक टेक्नीशियन आया था, अब उसकी तलाश जारी

फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह किसी तरह की हैकिंग एक्टिविटी है या सिर्फ किसी की मजाकिया हरकत

Photo Credit: Unsplash

कर्नाटक में एक अजीब मामला सामने आया है जहां एक बैंक का Wi-Fi नेटवर्क अचानक “Pakistan Zindabad” नाम से दिखने लगा। यह घटना बेंगलुरु अर्बन डिस्ट्रिक्ट के Jigani Kallubalu Co-operative Bank की है। बैंक परिसर में मौजूद लोगों ने जब यह नाम देखा तो हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और अब मामले की जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह किसी की शरारत थी या जानबूझकर किया गया प्रयास, लेकिन मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह सामने आई जब गोवर्धन सिंह नाम के एक व्यक्ति ने बैंक के अंदर Wi-Fi कनेक्शन स्कैन करते वक्त यह संदिग्ध Wi-Fi ID देखी। उन्होंने तुरंत बैंक मैनेजमेंट को बताया और फिर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, उस वक्त बैंक का Wi-Fi रिपेयर पर था और उसे ठीक करने के लिए एक लोकल टेक्नीशियन बुलाया गया था।

Advertisement

Photo Credit: NDTV

रिपोर्ट के अनुसार, बैंक के रिपेयर वर्क के बाद जब नेटवर्क फिर से ऑन किया गया, तभी यह नया नाम “Pakistan Zindabad” दिखाई दिया। लेकिन तब तक टेक्नीशियन बैंक से जा चुका था और उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ मिल रहा था। इस वजह से पुलिस को उस पर शक है और उसकी तलाश जारी है।

जांच अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह किसी तरह की हैकिंग एक्टिविटी है या सिर्फ किसी की मजाकिया हरकत। लेकिन बैंक से जुड़ा मामला होने के कारण इसे संवेदनशील माना जा रहा है। पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और नेटवर्क डेटा के जरिए उस व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिसने SSID (Wi-Fi नाम) बदला था।

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, अगर यह सिर्फ मजाक साबित हुआ तो आरोपी पर आईटी एक्ट के तहत शरारती कृत्य का केस बन सकता है। वहीं अगर जांच में जानबूझकर सांप्रदायिक भावना भड़काने का उद्देश्य पाया गया तो गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Wifi, Pakistan, Pakistan Zindabad, Karnataka
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.