WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम

WhatsApp पर अब वीडियो कॉलिंग में उन लोगों को भी शामिल किया जा सकेगा जिनका WhatsApp पर अकाउंट भी नहीं है!

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2026 08:17 IST
ख़ास बातें
  • Meta ने WhatsApp में नया फीचर जोड़ा है
  • वीडियो कॉलिंग में अब नॉन-वॉट्सऐप यूजर भी शामिल करने का ऑप्शन
  • बाहरी यूजर को जुड़ने के लिए हालांकि कॉल होस्ट की मंजूरी की जरूरत होगी

Meta ने WhatsApp में नया फीचर जोड़ा है जिसकी मदद से वीडियो कॉलिंग में अब नॉन-वॉट्सऐप यूजर भी शामिल हो सकेंगे।

WhatsApp यूजर्स के लिए Meta ने एक और कमाल का फीचर पेश कर दिया है। WhatsApp पर अब वीडियो कॉलिंग में उन लोगों को भी शामिल किया जा सकेगा जिनका WhatsApp पर अकाउंट भी नहीं है! जी हां, Meta ने WhatsApp में नया फीचर जोड़ा है जिसकी मदद से वीडियो कॉलिंग में अब नॉन-वॉट्सऐप यूजर भी शामिल हो सकेंगे। इससे लोग बिना कोई अकाउंट बनाए या ऐप इंस्टॉल किए कॉल में शामिल हो सकेंगे। फीचर के तहत 32 लोग इसमें शामिल हो सकेंगे और इनके लिए फ्री जॉइनिंग के साथ ही एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड कॉल सपोर्ट भी मिलेगा। यानी प्राइवेसी की भी पूरी व्यवस्था की गई है। 

WhatsApp यूजर्स के लिए लेटेस्ट फीचर Guest Calling का रोल आउट कंपनी द्वारा किया जा रहा है। गेस्ट कॉलिंग फीचर की मदद से अब आप किसी को भी व्हाट्सएप कॉल में जोड़ सकते हैं, भले ही उनके पास व्हाट्सएप अकाउंट न हो। गेस्ट के तौर पर जुड़ने वाले किसी भी बाहरी यूजर को जुड़ने के लिए हालांकि कॉल होस्ट की मंजूरी की जरूरत होगी। बिना परमिशन बाहरी यूजर एड नहीं होगा। 

Advertisement

होस्ट के परमिशन देने तक गेस्ट को एक वेटिंग रूम में रखा जाता है। परमिशन देने के बाद ही वह वीडियो कॉल में दिखता है। साथ ही, होस्ट जब चाहे गेस्ट को वीडियो कॉल से हटा भी सकता है। प्राइवेसी के लिए गेस्ट यूजर अन्य यूजर्स के मोबाइल नम्बर नहीं देख सकता है। न ही किसी यूजर को सीधे मैसेज कर सकता है और न ही किसी को कॉल में जोड़ सकता है। 

Guest Calling फीचर कैसे करें इस्तेमाल
WhatsApp के Calls टैब में जाएं। यहां पर प्लस (+) का निशान चुनें। यहां से आप कॉल लिंक क्रिएट कर सकते हैं। इस लिंक को उन लोगों को भेजा जा सकता है जिन्हें आप कॉल में जोड़ना चाहते हैं। इसके लिए उनके पास WhatsApp होना भी जरूरी नहीं है। न ही किसी खास ऐप की अनिवार्यता रखी गई है। 

गेस्ट को वीडियो कॉल में आने के लिए लिंक को अपने ब्राउजर में खोलना है, और अपना नाम वहां पर लिखना होता है। उसके बाद उसकी एंट्री वीडियो कॉल में हो जाती है। एक बार में 32 लोग वीडियो कॉल में जोड़े जा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि WhatsApp के इस फीचर के लिए केवल वही लोग कॉल लिंग जेनरेट कर सकते हैं जिनके पास अपना वॉट्सऐप अकाउंट है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.