WhatsApp लेकर आया AI स्टिकर्स, अपनी पसंद से खुद बनाएं और करें शेयर

WhatsApp पर यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए एआई जनरेटेड स्टिकर तैयार कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जनवरी 2026 11:01 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर AI स्टिकर्स एक प्रकार की डिजिटल इमेज हैं।
  • WhatsApp AI स्टिकर्स टेक्स्ट के विवरण के आधार पर ऑटोमैटिक तैयार होते हैं।
  • AI शब्दों के आधार पर एक पसंद का स्टिकर तैयार करेगा।

WhatsApp लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है।

Photo Credit: Unsplash/Alexander Shatov

WhatsApp भारत समेत दुनिया भर में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में से एक है और कंपनी लगातार अपने यूजर्स को नए फीचर्स प्रदान करने के लिए प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करती रहती है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करते हुए कंपनी ने नया एआई जनरेटेड स्टिकर फीचर लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स अपने पसंद के हिसाब से निजी स्टिकर बना पाएंगे, इसके लिए यूजर्स को खुद विवरण प्रदान करना होगा।

WhatsApp AI स्टिकर्स क्या हैं?
WhatsApp पर AI स्टिकर्स एक प्रकार की डिजिटल इमेज हैं जिसे यूजर्स द्वारा दिए गए टेक्स्ट के विवरण के आधार पर ऑटोमैटिक तैयार किया जा सकता है। अब यूजर्स बने हुए स्टिकर्स का उपयोग करने के बजाय अपनी पसंद का मनचाहा टेक्स्ट टाइप कर सकते हैं और AI इन शब्दों के आधार पर एक स्टिकर तैयार कर देगा, जिसे यूजर्स अपने मैसेज में भेज सकते हैं।

Advertisement

यह सर्विस जल्द ही बड़े स्तर पर उपलब्ध होगी। फिलहाल यह एंड्रॉयड के वॉट्सऐप बीटा वर्जन 2.23.17.14 पर मेंबर के बीच टेस्टिंग के लिए उपलब्ध है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए मेंबर अपनी कल्पना के आधार पर अपने निजी स्टिकर तैयार कर पाएंगे। फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टिंग फेज में है, जिसे कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए शुरू किया गया है। स्टिकर्स स्टैंडर्ड स्टिकर टैब में उपलब्ध हैं, साथ ही AI स्टिकर बनाने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए एक क्रिएट बटन भी दिया गया है। वॉट्सऐप पर एआई स्टिकर्स काफी आसान तरीके से तैयार किए जा सकते हैं।

वॉट्सऐप पर AI स्टिकर्स कैसे करें तैयार

  • सबसे पहले आपको किसी भी चैट (बातचीत) पर जाना है और टेक्स्ट फील्ड के साइड में मौजूद स्टिकर आइकन पर क्लिक करना है।
  • AI स्टिकर बनाने का टूल शुरू करने के लिए क्रिएट बटन पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपको कैसा स्टिकर चाहिए उसका पूरा विवरण दर्ज करना है।
  • AI ऑटोमैटिक 4 स्टिकर ऑप्शन तैयार करके आपके सामने पेश करेगा।
  • उस स्टिकर का चयन करना है जो कि आपके मैसेज से मिलता हो और जिसे आप चैट के जरिए भेजना चाहते हैं।
  • अगर कोई भी ऑप्शन पसंद नहीं आता है तो आप नया विवरण दर्ज करके नया स्टिकर बना सकते हैं।
  • आप अपने स्टिकर को कलेक्शन में सेव करके रख सकते हैं।
     

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  3. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  4. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  5. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  6. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  7. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  8. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  9. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  10. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.