WhatsApp में नया फीचर! अब ग्रुप चैट की बड़ी परेशानी खत्म

वॉट्सऐप जल्द ही अपने यूजर्स के लिए ग्रुप चैट में contact info page फीचर रोलआउट करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2025 13:02 IST
ख़ास बातें
  • ग्रुप चैट में contact info page फीचर रोलआउट करने की तैयारी।
  • ग्रुप चैट में ही कॉन्टेक्ट का आइकन, और उसकी मुख्य जानकारी दिखाई दे सकेगी।
  • यह नया फीचर और भी कई सहूलियत लेकर आता है।

WhatsApp में ग्रुप चैटिंग के दौरान अब मैसेज या मीडिया शेयर करने वाले शख्स की पहचान अब आसानी से की जा सकेगी।

WhatsApp में जल्द ही यूजर्स को एक नया फीचर मिलने जा रहा है जो ग्रुप चैट की एक बड़ी समस्या से निजात दिला देगा। वॉट्सऐप एक ऐसा मैसेंजर है जिसमें ग्रुप चैट एक पॉपुलर फीचर है। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल ग्रुप चैटिंग के लिए बड़ी-बड़ी संस्थाएं भी करती हैं। इसके अलावा बहुत सारे निजी ग्रुप भी होते हैं जिनमें सैकड़ों की संख्या में भागीदार जुड़े रहते हैं। लेकिन कई बार ग्रुप में चैट करते समय अन्य यूजर्स को यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि मैसेज करने वाला, या मीडिया शेयर करने वाला शख्स कौन है, और उसकी क्या पहचान है। अब यह दिक्कत खत्म होने वाली है। कंपनी ने नया फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में। 

WhatsApp में ग्रुप चैटिंग के दौरान अब मैसेज या मीडिया शेयर करने वाले शख्स की पहचान अब आसानी से की जा सकेगी। कंपनी ने नया प्रोफाइल आइकन फीचर अब ग्रुप में भी रोलआउट करने की तैयारी कर ली है जो इस मुश्किल को खत्म कर देगा। WABetaInfo के अनुसार, वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए ग्रुप चैट में contact info page फीचर रोलआउट कर रहा है। यानी अब आपको ग्रुप चैट में ही कॉन्टेक्ट का आइकन, और उसकी मुख्य जानकारी दिखाई दे सकेगी। इससे यूजर के बारे में तुरंत पता किया जा सकेगा यह प्रोफाइल किसकी है, और उसके डिटेल्स क्या हैं। 

Advertisement

वॉट्सऐप का यह नया फीचर और भी कई सहूलियत लेकर आता है। कॉन्टेक्ट आइकन पर टैप करते ही आपके सामने एक बॉटम शीट खुलेगी जिसके माध्यम से आप ग्रुप के बाहर जाए बिना ही उस मेंबर से चैट, वॉइस कॉल या वीडियो कॉल शुरू कर सकेंगे। नए फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब बड़े ग्रुप में एक जैसे नाम वाले यूजर्स को पहचान पाना आसान होगा। क्योंकि सभी के नाम के साथ एक प्रोफाइल आइकन दिखाई देगा जो सभी मेंबर्स के लिए यूनीक होगा। 

यानी ग्रुप मेंबर ने भले ही कोई प्रोफाइल फोटो न लगाई हो, लेकिन उसकी प्रोफाइल पर उसका एक यूनीक आइकन बाय-डिफॉल्ट ही नजर आएगा। इससे उसे पहचान पाना, और दो समान नाम वाले यूजर्स में अंतर कर पाना बहुत आसान हो जाएगा। नया अपडेट Android 2.23.12.7 के बीटा वर्जन यूजर्स के लिए देखा गया है। फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है। जल्द ही यह सभी यूजर्स के लिए रोलआउट होने की संभावना है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  3. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.