• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Weather : दिल्‍ली में इस साल की जनवरी 13 वर्षों में सबसे ठंडी, पल्‍यूशन ने भी बनाया रिकॉर्ड!

Weather : दिल्‍ली में इस साल की जनवरी 13 वर्षों में सबसे ठंडी, पल्‍यूशन ने भी बनाया रिकॉर्ड!

Weather News : ना सिर्फ सर्दी के मामले में बल्कि प्रदूषण के लेवल पर भी दिल्‍लीवालों ने मुश्किलों का सामना किया।

Weather : दिल्‍ली में इस साल की जनवरी 13 वर्षों में सबसे ठंडी, पल्‍यूशन ने भी बनाया रिकॉर्ड!

14 जनवरी को दिल्‍ली ने सबसे ज्‍यादा प्रदूषण झेला, जब एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स 447 पर पहुंच गया।

ख़ास बातें
  • दिल्‍ली में जनवरी में हुई रिकॉर्डतोड़ ठंड
  • 13 साल में सबसे ठंडी जनवरी रही
  • प्रदूषण का भी व्‍यापक दौर झेला लोगों ने
विज्ञापन
Weather News : दिल्‍ली समेत पूरे उत्तर भारत में जनवरी का महीना हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का रहा। दिल्‍ली के लिए जनवरी की सर्दी बीते 13 साल में सबसे ठंडी रही। आंकड़ों से पता चला है कि दिल्‍ली में 30 जनवरी तक औसत अधिकतम तापमान (Maximum Temp) 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 साल में सबसे कम है। इसी अवधि के दौरान दिल्‍ली का औसत न्यूनतम तापमान (Minimum Temp) 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 13 साल में दूसरी बार सबसे कम रहा।

आंकड़ों से यह भी पता चला है कि ना सिर्फ सर्दी के मामले में बल्कि प्रदूषण के लेवल पर भी दिल्‍लीवालों ने मुश्किलों का सामना किया। 2024 की जनवरी साल 2018 के बाद से सबसे प्रदूषित रही। इस दौरान एवरेज एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स (AQI) 354 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़े बताते हैं कि इस साल 14 जनवरी को दिल्‍ली ने सबसे ज्‍यादा प्रदूषण झेला, जब एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स 447 पर पहुंच गया। 

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 1 से 30 जनवरी के दौरान दिल्ली में औसत अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 13 साल में सबसे कम है। जनवरी 2012 में पूरे महीने का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 19.7 डिग्री सेल्सियस और 7.5 डिग्री रहा था। जबकि जनवरी 2013 में यह 19 डिग्री और 6.1 डिग्री दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। प्रदूषण की बात करें तो मंगलवार को राजधानी का एयर क्‍वॉलिटी इंडेक्‍स 357 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब कैटिगरी में आता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »