विंडोज डिवाइसेज के यूजर्स के लिए खतरा, जाली वेरिफिकेशन पेज से चुराई जा रही इनफॉर्मेशन

इसमें अटैकर्स ने मैलवेयर को फैलाने वाली कई वेबसाइट्स बनाई हैं और इनमें जाली ह्युमन वेरिफिकेशन सिस्टम जोड़ा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 सितंबर 2024 23:38 IST
ख़ास बातें
  • विंडोज डिवाइसेज के लिए एक नया खतरा सामने आया है
  • इन डिवाइसेज के यूजर्स को जाली वेरिफिकेशन पेज से निशाना बनाया जा रहा है
  • Lumma Stealer मैलवेयर से बचने के लिए संदिग्ध पेजों से बचने की सलाह है

कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क्स (CDN) का इस्तेमाल जाली वेरिफिकेशन पेजेज को फैलाने के लिए हो रहा है

पिछले कुछ वर्षों में ऑनलाइन कार्य करने वालों के लिए मैलवेयर और हैकिंग जैसे खतरे बढ़े हैं। विंडोज डिवाइसेज के लिए एक नया खतरा सामने आया है। इन डिवाइसेज के यूजर्स को जाली ह्युमन वेरिफिकेशन पेज के जरिए निशाना बनाकर उनके डिवाइसेज में इनफॉर्मेशन की चोरी करने वाला मैलवेयर पहुंचाया जा रहा है। इस मैलवेय की पहचान Lumma Stealer के तौर पर की गई है।  

सायबरसिक्योरिटी फर्म CloudSEK की एक रिपोर्ट में ऐसी कई फिशिंग वेबसाइट्स को खोजा गया है जो जाली वेरिफिकेशन पेज का इस्तेमाल कर यूजर्स को मैलवेयर के डाउनलोड में फंसा रही हैं। इसमें अटैकर्स ने मैलवेयर को फैलाने वाली कई वेबसाइट्स बनाई हैं और इनमें जाली ह्युमन वेरिफिकेशन सिस्टम जोड़ा है। यह सिस्टम Google के CAPTCHA पेज के समान है। सामान्य CAPTCHA में यूजर्स को कुछ बॉक्स को चेक करना होता है या कुछ पैटर्न से जुड़े टास्क करने होते हैं जिससे यह प्रमाणित होता है कि वे एक बॉट नहीं हैं लेकिन जाली पेज में यूजर को कुछ असामान्य कमांड्स को चलाने के लिए कहा जाता है। 
Advertisement

ऐसे ही एक मामले में रिसर्चर्स ने एक जाली वेरिफिकेशन पेज को पकड़ा है जिस पर यूजर्स को एक PowerShell स्क्रिप्ट चलाने के लिए कहा जा रहा था। PowerShell में कमांड्स की एक सीरीज होती है जिसे Run डायलॉग बॉक्स में चलाया जा सकता है। इस मामले में कमांड्स एक रिमोट सर्विर पर होस्ट की गई a.txt फाइल से कंटेंट को ले रही थी। इसमें विंडोज सिस्टम पर एक फाइल को डाउनलोड और एक्सट्रैक्ट करने के लिए प्रॉम्प्ट किया गया था, जिससे इस सिस्टम में Lumma Stealer मैलवेयर पहुंचा था। 

इस रिपोर्ट में ऐसे URLs की लिस्ट भी दी गई है जो विंडोज सिस्टम के यूजर्स तक मैलवेयर पहुंचा रहे थे। CloudSEK के रिसर्चर्स ने यह भी पाया है कि कंटेंट डिलीवरी नेटवर्क्स (CDN) का इस्तेमाल इन जाली वेरिफिकेशन पेजेज को फैलाने के लिए किया जा रहा था। इन रिसर्चर्स ने कंपनियों को एंडप्वाइंट सॉल्यूशंस को लागू करने और वर्कर्स को इस मैलवेयर से बचने के तरीकों का प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की सलाह भी दी है। इसके अलावा नियमित तौर पर पैचिंग सिस्टम्स को अपडेट करने से भी Lumma Stealer से होने वाले खतरे से बचा जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  2. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  7. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.