Volkswagen किराए पर देगी सेल्फ ड्राइविंग फीचर, हर घंटे का इतना होगा चार्ज!

निश्चित तौर पर नया आइडिया ऑटो दिग्गज को अच्छा पैसा कमाने में मदद कर सकता है, क्योंकि वर्तमान में लगभग सभी कंपनियां ई-मोबिलिटी की ओर बढ़ चुकी हैं।

Volkswagen किराए पर देगी सेल्फ ड्राइविंग फीचर, हर घंटे का इतना होगा चार्ज!

Volkswagen की सेल्फ ड्राइविंग सर्विस के अगले साल की दूसरी तिमाही तक बनकर तैयार होने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • Volkswagen नए सेल्फ ड्राइविंग फीचर पर काम कर रही है
  • रिलीज़ के बाद इस फीचर को प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर देगी
  • 2022 की दूसरी तिमाही तक फीचर के तैयार होने की उम्मीद
विज्ञापन
जर्मन ऑटोमेकर Volkswagen एक ऐसी सर्विस शुरू करने की योजना बना रही है, जिसके तहत लोग कंपनी के ऑटोनोमस व्हीकल (स्वचालित गाड़ियों) को प्रति घंटे शुल्क के आधार पर चला सकेंगे। इस सर्विस के जरिए कई लोग लंबी यात्रा के दौरान ड्राइविंग की थकान से बच सकते हैं। बता दें कि कंपनी ने एक MEB (मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक कार प्लेटफॉर्म) बनाया है, जिसके ऊपर यह फीचर बनाया जाएगा। कंपनी के बोर्ड के एक सदस्य का कहना है कि फोक्सवैगन के सेल्फ-ड्राइविंग फीचर के तैयार हो जाने के बाद, (अगले साल की दूसरी तिमाही तक) यह आगामी सर्विस शुरू होने की उम्मीद है।

यदि आप लंबी यात्रा के दौरान ड्राइविंग के झंझट से बचना चाहते हैं, तो आने वाले समय में आपकी यह परेशानी Volkswagen पूरी कर सकती है। कंपनी एक नए सेल्फ ड्राइविंग फीचर पर काम कर रही है, जिसे प्रति घंटे के हिसाब से किराए पर लिया जा सकता है। एक जर्मन अखबार Die Welt को दिए इंटरव्यू में Volkswagen बोर्ड के सदस्य Thomas Ulbrich ने कहा कि कंपनी की योजना प्रति घंटा/दैनिक सदस्यता के आधार पर कई तरह की सर्विस की पेशकश करने की है। उनका कहना है कि यदि गाड़ी की चार्जिंग में कम से कम 15 मिनट का समय भी लगता है, तो यूज़र्स उस समय अंतराल में गाड़ी में वीडियो गेम खेल सकेंगे।

निश्चित तौर पर नया आइडिया ऑटो दिग्गज को अच्छा पैसा कमाने में मदद कर सकता है, क्योंकि वर्तमान में लगभग सभी कंपनियां ई-मोबिलिटी की ओर बढ़ चुकी हैं। हालांकि अभी से यह कहना जल्दबाज़ी होगी कि अपनी कार में सेल्फ-ड्राइविंग फीचर इस्तेमाल करने के लिए लोग प्रति घटे के हिसाब से पैसे देना चाहेंगे या नहीं।

Ars Technica को दिए एक इंटरव्यू में Volkswagen के चीफ सेल्स ऑफिसर Klaus Zellmer ने कहा (अनुवादित) " हम प्रति घंटे लगभग 7 यूरो (लगभग 600 रुपये) की कीमत मानते हैं। इसलिए, यदि आप तीन घंटे तक खुद ड्राइव नहीं करना चाहते हैं, तो आप इस सर्विस को 21 यूरो (करीब 1,870 रुपये) में इस्तेमाल कर सकते हैं।" उन्होंने Tesla पर व्यंग कसते हुए कहा कि कंपनी पांच संख्या वाली कीमत (डॉलर में) की पूरी कार खरीदने के बजाय प्रति घंटा फीस लेकर ऑटोनोमस ड्राइविंग की पहुंच अधिक से अधिक यात्रियों तक बना सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Volkwagen, Volkwagen Cars, Volkwagen Self Driving
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  5. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  7. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  9. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  10. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »