• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इलेक्ट्रिक वर्ज़न में आने वाली है सबकी चहेती Volkswagen माइक्रोबस, जाने कब होगी लॉन्च?

इलेक्ट्रिक वर्ज़न में आने वाली है सबकी चहेती Volkswagen माइक्रोबस, जाने कब होगी लॉन्च?

Volkswagen ने पिछले एक दशक में कुछ नए माइक्रोबस के प्रोटोटाइप डिज़ाइन दुनिया के सामने पेश किए हैं, जिनमें Budd.E और Bulli शामिल हैं। लेकिन, इनमें से कोई भी प्रोडक्शन तक अपना रास्ता नहीं बना पाया।

इलेक्ट्रिक वर्ज़न में आने वाली है सबकी चहेती Volkswagen माइक्रोबस, जाने कब होगी लॉन्च?

Volkswagen ID.Buzz को 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की योजना है

ख़ास बातें
  • Volkswagen 9 मार्च को पेश करेगी ID.Buzz इलेक्ट्रिक माइक्रोबस
  • अमेरिका में Three-row और यूरोप में Two-row वर्ज़न के लॉन्च की तैयारी
  • मूल बस 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में किया जाएगा लॉन्च
विज्ञापन
Volkswagen (फॉक्सवैगन) आखिरकार 9 मार्च को ID.Buzz के नाम से अपने पुरानी माइक्रोबस को नए रंग रूप के साथ लॉन्च करने वाली है। कंपनी के सीईओ ने इसकी जानकारी खुद अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर की है। कंपनी इस क्लासिक माइक्रोबस को इलेक्ट्रिक वर्ज़न में लॉन्च करने वाली है। पिछले कुछ समय से यह कॉन्सेप्ट के रूप में खबरों में बनी हुई थी। अब, कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि आगामी 9 मार्च को इस इलेक्ट्रिक माइक्रोबस का प्रोडक्शन वर्ज़न दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। ID.Buzz इलेक्ट्रिक माइक्रोबस को 2023 के अंत में अमेरिका में लॉन्च करने की योजना है। 

न्यूज़ एजेंसी Reuters के अनुसार, Volkswagen के उत्तरी अमेरिका ऑपरेशन के प्रमुख स्कॉट केओग (Scott Keogh) ने कहा कि 1990 के दशक के अंत में लॉन्च हुए Beetle मॉडल के लॉन्च के बाद, ID.Buzz फॉक्सवैगन के 'सबसे चर्चित और सबसे प्रत्याशित' मॉडल्स में से एक है।
 

कंपनी के सीईओ हर्बर्ट डायस (Herbert Diess) ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए ID.Buzz के दुनिया के सामने पेश किए जाने की सटीक तरीख की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "द लेजेंड 03/09/22 को लौट रहा है!" इसमें एक छोटा वीडियो क्लिप है, जिसमें इलेक्ट्रिक वैन के डिज़ाइन की आउटलाइट को स्केच करते हुए दिखाया गया है।

Volkswagen ने पिछले एक दशक में कुछ नए माइक्रोबस के प्रोटोटाइप डिज़ाइन दुनिया के सामने पेश किए हैं, जिनमें Budd.E और Bulli शामिल हैं। लेकिन, इनमें से कोई भी प्रोडक्शन तक अपना रास्ता नहीं बना पाया।

केओग ने जानकारी दी है कि ID.Buzz का एक थ्री-रॉ वर्ज़न अमेरिका में लॉन्च होगा, जबकि मूल माइक्रोबस 2023 के अंत या 2024 की शुरुआत में लॉन्च की जाएगी। इसके अलावा, इसका एक टू-रॉ मॉडल यूरोप में लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »