50 मेगापिक्सल कैमरा, 6200mAh बैटरी के साथ Vivo X200T लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Vivo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200T लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जनवरी 2026 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Vivo X200T में 6.67 इंच की Zeiss कलर मास्टर एमोलेड डिस्प्ले है।
  • Vivo X200T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट है।
  • Vivo X200T में 6200mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo X200T में 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X200T लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट से लैस है। यहां हम आपको Vivo X200T के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Vivo X200T Price

Vivo X200T के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। यह फोन स्टेलर ब्लैक और सीसाइड लिलाक में आता है। इस फोन की बिक्री वीवो की आधिकारिक साइट, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रिटेल स्टोर पर 3 फरवरी से होगी। लॉन्च ऑफर के तहत 5,000 रुपये तक इंस्टेंट कैशबैक या 5,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। इसके अलावा 18 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी है।

Vivo X200T Specifications

Vivo X200T में 6.67 इंच की Zeiss कलर मास्टर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स ब्राइटनेस है। यह फोन 12GB LPDDR5X RAM और 256GB/512GB UFS 4.1 स्टोरेज से लैस है। X200T में 6200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर काम करता है। कंपनी 5 साल तक ओएस अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो X200T के रियर में 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। डाइमेंशन की बात करें तो X200T की लंबाई 160 मिमी, चौड़ाई 74.2 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 203 ग्राम है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.