• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अंतरिक्ष यात्रा के लिए अगस्त में रवाना होगी पहली फ्लाइट! Ferrari कार की कीमत में मिल रहा है टिकट

अंतरिक्ष यात्रा के लिए अगस्त में रवाना होगी पहली फ्लाइट! Ferrari कार की कीमत में मिल रहा है टिकट

वर्जिन गैलेक्टिक ने अपनी कमर्शल स्‍पेस फ्लाइट्स के लिए अबतक 800 टिकट बेचे हैं। अलजजीरा के अनुसार, उसने साल 2005 से 2014 के बीच 600 टिकट बेचे।

अंतरिक्ष यात्रा के लिए अगस्त में रवाना होगी पहली फ्लाइट! Ferrari कार की कीमत में मिल रहा है टिकट
ख़ास बातें
  • Virgin Galactic की पहली कमर्शल स्‍पेस फ्लाइट ने गुरुवार को उड़ान भरी
  • 'Galactic 01' मिशन में 6 लोग - 4 क्रू मेंबर और 2 पायलट शामिल थे
  • अगली फ्लाइट टिकट खरीदारों को अंतरिक्ष में अगस्त में लेकर जा सकती है
विज्ञापन
वर्जिन गैलेक्टिक (Virgin Galactic) ने गुरुवार को अपनी पहली कमर्शल स्‍पेस फ्लाइट उड़ाई और उसे अंतरिक्ष पर पहुंचा कर सफलतापूर्वक लैंड भी करा दिया। इस फ्लाइट का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया। इस फ्लाइट में इतालवी वायुसेना के दो ऑफ‍िसर, नेशनल रिसर्च काउंसिल ऑफ इटली के एक एयरोस्‍पेस इंजीनियर और वर्जिन गैलेक्टिक के एक इंस्‍ट्रक्‍टर शामिल थे। अब, कंपनी अगस्त में अपनी दूसरी फ्लाइट उड़ाने की योजना बना रही है, जिसमें आम लोगों को को अंतरिक्ष यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए टिकट की बिक्री कई वर्षों से की जा रही है और अभी भी रिजर्वेशन ओपन हैं। हालांकि, आपको उससे पहले इसकी कीमत जाननी चाहिए, जो शायद आपके होश उड़ा दे।

वर्जिन गैलेक्टिक की स्‍थापना 2004 में हुई थी। करीब 19 साल बाद कंपनी की पहली कमर्शल स्‍पेस फ्लाइट ने गुरुवार को उड़ान भरी। इसे गैलेक्टिक 01 (Galactic 01) नाम दिया गया था। गैलेक्टिक 01 मिशन में 6 लोग शामिल थे। इनमें 4 क्रू मेंबर और 2 पायलट थे। फ्लाइट न्‍यू मैक्सिको के रेगिस्‍तान से पृथ्‍वी से 80 किलोमीटर ऊपर ले जाई गई। आमतौर पर अंतरिक्ष की उड़ान के लिए भारी भरकम रॉकेट इस्‍तेमाल होते हैं, लेकिन वर्जिन गैलेक्टिक ने इसके लिए एयरक्राफ्ट बनाया है। 

कंपनी अपने इस एयरक्राफ्ट को ‘मदरशिप' कहती है। रनवे से उड़ान भरने के बाद ‘मदरशिप' 15 हजार फीट की ऊंचाई तक जाती है, जहां स्‍पेसशिप मदरशिप से अलग हो जाता है। मदरशिप' से अलग होने के बाद स्‍पेसशिप साउंड की स्पीड से तीन गुना रफ्तार से आगे बढ़ते हुए अंतरिक्ष में पहुंचता है। Virgin Galactic के अनुसार, आखिरी पॉइन्ट पर पहुंचने के बाद यात्री कुछ देर के लिए जीरो ग्रेविटी का अनुभव करेंगे। फ्लाइट का कुल सफर 90 मिनट होगा, जिसके बाद, स्‍पेसशिप धरती पर लौटेगा और एक खास विशाल रनवे पर लैंड करेगा। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि आने वाली फ्लाइट की टाइमिंग या उड़ने और लैंड करने का प्रोटोकॉल पहली फ्लाइट के समान होगा, या उसमें कोई बदलाव किए जाएंगे।

बताया जाता है कि वर्जिन गैलेक्टिक ने अपनी कमर्शल स्‍पेस फ्लाइट्स के लिए अबतक 800 टिकट बेचे हैं। अलजजीरा के अनुसार, उसने साल 2005 से 2014 के बीच 600 टिकट बेचे। इनकी कीमत 2 से 2.5 लाख डॉलर के बीच थी। उसके बाद से 200 टिकट और बेचे गए हैं, जिनकी कीमत प्रति टिकट साढ़े 4 लाख डॉलर (3.70 करोड़ रुपये) थी। वर्जिन गैलेक्टिक की दूसरी स्‍पेस फ्लाइट के अगस्‍त में उड़ान भरने की उम्मीद है। दूसरी फ्लाइट से उन लोगों का स्‍पेस सफर शुरू होगा, जिन्‍होंने टिकट खरीदे हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  2. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  3. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  4. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »