एमेजॉन के मालिक ने खरीदा 670 करोड़ रुपये का जेट ‘Gulfstream G700’, जानें इसकी खूबियां

Gulfstream G700 Jet : एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस ने अपने कलेक्शन में नया लग्जरी आइटम जोड़ा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 सितंबर 2024 16:10 IST
ख़ास बातें
  • जेफ बेजोस ने खरीदा प्राइवेट जेट
  • गल्फस्ट्रीम G700 जेट है काफी लग्‍जरी
  • 670 करोड़ रुपये के करीब कीमत

विमान के अंदर प्राइवेट स्टेटरूम, एक डाइनिंग एरिया, लाउंज और क्रू रेस्ट एरिया शामिल है।

Photo Credit: gulfstream

एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) के पास अकूत दौलत है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनकी संपत्त‍ि 19 हजार करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा है। बताया जा रहा है कि बेजोस ने अपने कलेक्शन में नया लग्जरी आइटम जोड़ा है। यह एक गल्फस्ट्रीम G700 (Gulfstream G700) प्राइवेट जेट है। जेट की कीमत 80 मिलियन डॉलर (लगभग 670 करोड़ रुपये) बताई जाती है। टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, लेबर डे वीकेंड के दौरान लॉस एंजिल्स के वैन नुय्स एयरपोर्ट पर इस हाईटेक जेट को देखा गया था। आइए जानते हैं कितना एडवांस है यह जेट, इसकी प्रमुख खूबियां। 
 

What is Gulfstream G700

Gulfstream G700 जेट मार्केट में मौजूद सबसे एडवांस प्राइवेट जेट है। यह अपनी स्‍पीड और लग्‍जरी फीचर्स के लिए जाना जाता है। इस पर सवार होकर जेफ बेजोस एक घंटे में 710 मील (1140 किलोमीटर) का सफर कर लेंगे। इसे लंबे दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किया गया है। जेट की लंबाई करीब 110 फीट और इसके विंग्‍स का फैलाव 103 फीट है। 

गल्‍फस्‍ट्रीम की वेबसाइट कहती है कि यह जेट 51 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। यह 8 यात्रियों और 4 केबिन क्रू के साथ उड़ने में काबिल है। यह 48806 किलो के मैक्सिमम टेकऑफ लोड के साथ उड़ान भर सकता है। 
 

जेट के केबिन की ऊंचाई 6 फीट 3 इंच है। चौड़ाई 8 फीट 2 इंच है। बाहर से यह जेट 25 फीट 5 इंच ऊंचा और 109 फीट 10 इंच लंबा है। रिपोर्ट के अनुसार, जेट को लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे पर देखा गया। पत्रकार जॉन श्रेइबर ने इस वीडियो बना लिया। हालांकि यह साफ नहीं है कि तब जेट में जेफ सवार थे या नहीं। 
 

Gulfstream G700 features 

गल्फस्ट्रीम G700 का इंटीरियर और बाहरी हिस्‍सा दोनों खूबसूरत हैं। जेट में 5 लिविंग एरिया हैं। विमान के अंदर प्राइवेट स्टेटरूम, एक डाइनिंग एरिया, लाउंज और क्रू रेस्ट एरिया शामिल है। इसके केबिन में प्रीमियम मटीरियल इस्‍तेमाल हुआ है। मास्‍टर सुइट भी इसमें है, जिसमें फिक्स्ड बेड, बाथरूम और स्टैंड-अप शॉवर दिया गया है। किचन, टॉइलट भी मौजूद है। जेट में हाई-स्‍पीड वाई-फाई की सुविधा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.