UPI की प्रति दिन और प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट में जल्द होगी बढ़ोतरी

नई लिमिट को 15 सितंबर से लागू किया जाएगा। यह लिमिट सरकारी, ई-मार्केटप्लेस, इंश्योरेंस, ट्रैवल एंड टूरिज्म सहित सभी कैटेगरी के लिए बढ़ाई जाएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 सितंबर 2025 18:51 IST
ख़ास बातें
  • नई लिमिट को 15 सितंबर से लागू किया जाएगा
  • यह डिजिटल एकाउंट खोलने और इसके लिए शुरुआती फंडिंग पर भी लागू होगी
  • देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत की है

दुनिया में भारत सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बन चुका है

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए की जाने वाली पेमेंट्स के लिए ट्रांजैक्शन वैल्यू की लिमिट बढ़ाई जाएगी। नई लिमिट को 15 सितंबर से लागू किया जाएगा। यह लिमिट सरकारी, ई-मार्केटप्लेस, इंश्योरेंस, ट्रैवल एंड टूरिज्म सहित सभी कैटेगरी के लिए बढ़ाई जाएगी। यह डिजिटल एकाउंट खोलने और इसके लिए शुरुआती फंडिंग पर भी लागू होगी। 

NPCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि यह लिमिट 15 सितंबर से लागू हो जाएगी। बढ़ी हुई लिमिट के साथ यूजर्स को प्रति ट्रांजैक्शन पांच लाख रुपये तक और कैपिटल मार्केट में इनवेस्टमेंट, इंश्योरेंस प्रीमियम, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पेमेंट्स और ट्रैवल से जुड़ी ट्रांजैक्शंस के लिए 10 लाख रुपये तक की लिमिट मिलेगी। क्रेडिट कार्ड की पेमेंट्स के लिए प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाकर पांच लाख रुपये और प्रति दिन ट्रांजैक्शन लिमिट को छह लाख रुपये किया गया है। 

Advertisement

ज्वैलरी खरीदने के लिए कस्टमर्स सिंगल ट्रांजैक्शन में दो लाख रुपये तक और एक दिन में छह लाख रुपये तक की ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। इसके अलावा एक बार में पांच लाख रुपये तक की बिजनेस और मर्चेंट ट्रांजैक्शंस की जा सकेंगी। NPCI के भारत बिल पेमेंट सिस्टम (BBPS) के जरिए फॉरेन एक्सचेंज के लिए रिटेल में प्रति दिन और प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट को बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया गया है। 

हाल ही में NPCI ने बताया था कि देश में डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी 85 प्रतिशत की है। दुनिया में भारत सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बन चुका है। इस उपलब्धि में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का बड़ा योगदान है। देश में डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड्स सहित पेमेंट के अन्य जरियों का इस्तेमाल घट रहा है।  इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने एक फिनटेक में कहा था कि पिछले कुछ वर्षों में UPI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। हालांकि, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड जैसे पेमेंट के कुछ जरियों के इस्तेमाल में कमी हो रही है। NPCI की ओर से डिवेलप किए गए UPI से स्मार्टफोन्स के जरिए इंटर-बैंक ट्रांजैक्शंस तुरंत की जा सकती हैं। विदेश में भी UPI का दायरा बढ़ा है। यह पेमेंट सर्विस सिंगापुर, भूटान, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (UPI), फ्रांस और मॉरीशस में लॉन्च की गई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  4. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  6. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  7. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  8. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  9. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  10. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.