UPI Lite ऑटो टॉप अप क्या है? 31 अक्टूबर से नया फीचर होगा जारी, जानें सबकुछ

UPI Lite एक नया पेमेंट सॉल्युशन है जो यूपीआई के यूजर्स को पिन दर्ज किए बिना छोटे अमाउंट के ट्रांजेक्शन (500 रुपये से कम) करने की सुविधा देता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 सितंबर 2024 12:39 IST
ख़ास बातें
  • UPI Lite फीचर इस साल 31 अक्टूबर से लाइव हो जाएगा।
  • यूजर्स अमाउंट री-लोड करने के लिए ऑटो टॉप-अप ऑप्शन का इस्तेमाल कर पाएंगे।
  • रि-लोड करने से UPI लाइट बैलेंस लिमिट 2 हजार रुपये तक ही रहेगी।

UPI Lite फीचर से 500 रुपये से कम की पिन-लेस ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी।

Photo Credit: Pexels/Andrea Piacquadio

अगर आप छोटी ट्रांजेक्शन के लिए UPI लाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। 31 अक्टूबर से आप अपने यूपीआई लाइट अकाउंट में अपनी पसंद के अमाउंट को री-लोड करने के लिए ऑटो टॉप-अप ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 27 अगस्त को एक सर्कुलर जारी करके घोषणा की है कि यह UPI Lite फीचर जल्द ही इस साल 31 अक्टूबर से लाइव हो जाएगा। आइए इस यूपीआई लाइट फीचर के बारे में जानते हैं।

यूजर्स द्वारा चयनित अमाउंट से यूपीआई लाइट बैलेंस ऑटोमैटिक तौर पर रि-लोड हो जाएगा। इससे किसी भी समय 2 हजार की अधिकतम यूपीआई लाइट बैलेंस लिमिट के साथ 500 रुपये से कम के पिन-लेस ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि रि-लोड करने से UPI लाइट बैलेंस लिमिट जो कि 2 हजार है, उससे ज्यादा नहीं होगी। एनपीसीआई सर्कुलर के अनुसार, इसके अलावा यूजर्स किसी भी समय ऑटो टॉप-अप मेंडेट को कैंसल भी कर सकेंगे।


Advertisement
क्या है UPI Lite


UPI Lite एक नया पेमेंट सॉल्युशन है जो यूपीआई के यूजर्स को पिन दर्ज किए बिना छोटे अमाउंट के ट्रांजेक्शन (500 रुपये से कम) करने की सुविधा देता है। ये ट्रांजेक्शन सेंडर के बैंक की कोर बैंकिंग सिस्टम का इस्तेमाल किए बिना होते हैं, जिससे यूजर्स के लिए अनक्लटर्ड पासबुक उपलब्ध हो जाती है। यूपीआई लाइट पर यूजर्स सिर्फ ऐप खोल सकता है और पिन दर्ज किए बिना पेमेंट कर सकता है।


कैसे करेगा काम


NPCI ने निर्देश दिया है कि जारी करने वाले बैंक यूपीआई लाइट पर ऑटो टॉप-अप के फंक्शन का सपोर्ट करेंगे, जिसमें बैंकों को यूपीआई लाइट मेंडेट के क्रिएशन की अनुमति देनी चाहिए और जब भी पीएसपी/ऐप से रिक्वेस्ट होती है तो डेबिट की सुविधा होनी चाहिए। एनपीसीआई ने यह भी साफ किया है कि ग्राहकों को यूपीआई लाइट पर ऑटो टॉप-अप का इस्तेमाल करने के लिए यूपीआई ऐप अपने ऐप पर जरूरी फंक्शन और इंटरफेस का सपोर्ट करेंगे। इसके अलावा मेंबर्स को यह साफ करना होगा कि मेंडेट को ठीक प्रकार से अप्लाई किया जाए। मेंडेट के समय सभी जरूरी वेरिफिकेशन होने चाहिए। प्रत्येक यूपीआई लाइट अकाउंट के लिए ऑटो-रिप्लनिस्मेंट ट्रांजेक्शन की संख्या एक दिन में 5 तक लिमिटेड रखी जाएगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UPI Lite, NPCI, UPI Lite Top UP, UPI Lite Feature

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  3. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Powe
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.