Voter ID Card में ऑनलाइन बदलाव या सुधार करने का तरीका

संभव है कि वोटर कार्ड में आपसे जुड़ी कोई जानकारी गलत हो। ऐसे में आपको वोटर आईकार्ड में बदलाव के लिए अप्लाई करना होगा। अच्छी खबर यह है कि आप Voter ID में बदलाव के लिए ऑनलाइन ही आवेदन दे सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 सितंबर 2018 17:35 IST
ख़ास बातें
  • National Voter Services Portal वेबसाइट से हो जाएगा सारा काम
  • आप चाहें तो फॉर्म 8 से सीधे NVSP की वेबसाइट पर जा सकते हैं
  • नाम और पता में बदलाव के लिए जरूरी कागजात चाहिए होगा
मतदान भारत के हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। आपको देश के विकास में भागीदार बनने के लिए मतदान ज़रूर करना चाहिए। इसकी प्रक्रिया भी बेहद ही सरल है। बस आपके पास एक वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए और आपका नाम वोटर लिस्ट में। आप चाहें तो आसानी से Voter ID Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। अपने एप्लिकेशन का स्टेटस भी ऑनलाइन ही जांच सकते हैं। इसी तरह आप ये भी जांच सकते हैं कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद आपके पास Voter Card आ जाएगा। संभव है कि वोटर कार्ड में आपसे जुड़ी कोई जानकारी गलत हो। ऐसे में आपको वोटर आईकार्ड में बदलाव के लिए अप्लाई करना होगा। अच्छी खबर यह है कि आप Voter ID में बदलाव के लिए ऑनलाइन ही आवेदन दे सकते हैं। हम कई ऐसा लोगों को जानते हैं जिनका नाम वोटर कार्ड में गलत है। कुछ का पता सही नहीं है। इन सारी गलतियों को ऑनलाइन ही दूर किया जा सकता है।

आप इस लेख में आगे दिए गए निर्देशों को पालन करके Voter ID को ऑनलाइन ही अपडेट कर सकते हैं। अगर आप वोटर आईडी में अपडेट के लिए ऑनलाइन आवेदन देते हैं तो आप एप्लिकेशन का स्टेटस भी ऑनलाइन ही जांच सकते हैं।

How to apply for voter ID correction online
  1. सबसे पहले National Voter Services Portal की वेबसाइट पर जाएं। अब Correction of entries in electoral roll तक स्क्रॉल करें। इसके क्लिक हियर पर टैप या क्लिक करें। आप चाहें तो NVSP की वेबसाइट पर सीधे फॉर्म 8 पर जा सकते हैं।
  2. इसके बाद टॉप पर दिख रहे ड्रॉप डाउन मेन्यू से अपनी पसंद की भाषा चुन लें। अब आप अपने राज्य और विधानसभा या संसदीय क्षेत्र जैसी जानकारियों को साझा करें।
  3. अब सेक्शन तक स्क्रॉल डाउन करें। इसके बदलाव के लिए ज़रूरी एंट्री को सही कर दें। यहां पर उन बॉक्स को टिक किया जा सकता है जिनमें बदलाव करना है। आप चाहें तो एक से ज़्यादा विकल्पों में बदलाव कर पाएंगे।
  4. आप जैसे ही इन विकल्पों पर टिक करते हैं। वो फील्ड ग्रे से व्हाइट रंग में तब्दील हो जाएंगे। यहां पर आप बदलाव कर सकते हैं या ज़रूरी दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं।
  5. अब फॉर्म के बाकी हिस्से को ज़रूरत के हिसाब से भर दें। इस दौरान ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसे निजी ब्योरे देना ना भूलें।
  6. ऐसा हो जाने के बाद पेज के निचले हिस्से पर नज़र आ रहे सब्मिट बटन पर क्लिक करें।

अब आपको इस एप्लिकेशन का पूरा ब्योरा ईमेल पर मिलेगा। आप इन जानकारियों को इस्तेमाल करके अपने वोटर कार्ड आवेदन का ऑनलाइन स्टेटस जान सकते हैं।
Advertisement

Voter ID में बदलाव से जुड़े कुछ अहम सवालों के जवाब...

मैं कहां पर वोटर आईडी कार्ड में बदलाव के लिए आवेदन दे सकता हूं?
Advertisement
ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में हमने आपको इस लेख में बताया है। आपको फॉर्म 8 भरकर ऑनलाइन जमा करना है। ऐसा एनवीएसपी के वेबसाइट के ज़रिए संभव होगा। आप चाहें तो इस फॉर्म का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं और इलेकटोरल ऑफिस में जमा कर सकते हैं।

वोटर कार्ड में बदलाव के लिए किन-किन कागजातों को जमा करना होगा?
Advertisement
वोटर कार्ड में बदलाव के लिए ज़रूरी कागज़ात इस पर निर्भर करेंगे कि आप किस तरह का बदलाव चाहते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आपकी तस्वीर सही नहीं है तो आपको सही फोटोग्राफ अपलोड करना होगा। अगर आपके नाम की वर्तनी गलत है तो आप जन्म प्रमाणपत्र, पैन कार्ड, पासपोर्ट या अन्य वैध कागजात जमा कर सकते हैं। आप चाहें तो वोटर कार्ड के लिए मान्य सभी कागजातों की सूची यहां देख सकते हैं।

वोटर आईडी अपडेट होने में कितना वक्त लगेगा?
Advertisement
नई जानकारियों के साथ वोटर आईडी मिलने में करीब 30 दिन का वक्त लग सकता है। यह आपके क्षेत्र पर निर्भर करता है।


अगर मैंने वोटर आईडी में बदलाव का आवेदन दिया है, तो क्या मुझे पुराना वोटर आईडी कार्ड सरेंडर करना होगा?
नहीं, ऐसा बिल्कुल नहीं है। आपको पुराना वोटर आईडी कार्ड सरेंडर करने की ज़रूरत नहीं है। नया वोटर आईडी कार्ड मिलने के बाद आप उसे इस्तेमाल में लाएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  2. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  9. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.