Voter List में अपना नाम देखने के लिए अपनाएं यह तरीका

किसी भी लोकतंत्र में चुनाव की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चाहे 2019 के आगामी आम चुनाव हों या उससे पहले राज्यों के इलेक्शन, आप यह ज़रूर जानना चाहेंगे कि आपका नाम चुनावी सूची में है या नहीं?

Voter List में अपना नाम देखने के लिए अपनाएं यह तरीका

Voter List: Lok Sabha Election 2019 का हुआ ऐलान

ख़ास बातें
  • आप जानना चाहेंगे कि आपका नाम चुनावी सूची में है या नहीं?
  • कहीं आपका नाम वोटर सूची से गायब तो नहीं?
  • जानिए पूरी प्रक्रिया, पढ़िए पूरा फीचर
विज्ञापन
किसी भी लोकतंत्र में चुनाव की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका होती है। चाहे 2019 के Lok Sabha Election हों या उससे पहले राज्यों के इलेक्शन, आप यह ज़रूर जानना चाहेंगे कि आपका नाम चुनावी सूची में है या नहीं? आपको बता दें कि वोटर लिस्ट में बदलाव होते रहते हैं, ऐसे में कहीं आपका नाम वोटर सूची से गायब तो नहीं, यह जानना ज़रूरी हो जाता है।

अगर आप Election 2019 के आम चुनाव या फिर किसी राज्य के चुनाव में वोट डालना चाहते हैं तो आपका वोटर सूची में नाम होना अनिवार्य है। साथ ही चुनाव आयोग की तरफ से जारी किया जाने वाला वोटर आईडी कार्ड भी आपके पास होना ज़रूरी है। ध्यान रहे, सिर्फ Voter ID कार्ड होना काफी नहीं है, इसलिए यह जान लीजिए कि आपका नाम Voter List में है या नहीं...

कैसे जानें, आपका नाम वोटर सूची में है या नहीं...

इन आसान से स्टेप को अपनाकर आप जांच सकते हैं कि आपका नाम चुनावी सूची में है या नहीं।
1. नेशनल वोटर सर्विसेज़ पोर्टल के पेज पर जाएं।
2. यहां जाकर आप देख दो तरीके से पड़ताल कर सकते हैं। पहला, या तो आप पूछी गई जानकारी को भर दें या फिर अपने वोटर आईडी कार्ड का ईपीआईसी नंबर यहां डाल दें। ईपीआईसी नंबर, मोटे अक्षरों में आपके वोटर आईडी कार्ड पर लिखा रहता है।

(पढ़ें: Voter ID Card में ऑनलाइन बदलाव या सुधार करने का तरीका)
 

अगर आपके पास ईपीआईसी नंबर है तो...

1. एनवीएसपी इलेक्टोरल सर्च पेज पर जाएं।
2. सर्च बाई ईपीआईसी नंबर पर टैप करें
3. यहां अपना ईपीआईसी नंबर डालें। ड्रॉप डाउन मेन्यू में अपना राज्य चुनें। तस्वीर में दिख रहा कोड भरें। इसके बाद सर्च पर टैप कर दें।
4. अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में है, तो सर्च बटन के नीचे दिख जाएगा। अगर कुछ भी नहीं दिखता है तो बहुत संभावना है कि आपका नाम वोटर सूची से गायब है।

(पढ़ें: Voter ID Card में तस्वीर बदलने का ऑनलाइन तरीका)
 

अगर आपके पास ईपीआईसी नंबर नहीं है तो...

1. एनवीएसपी इलेक्टोरल सर्च पेज पर जाएं
2. सर्च बाई डिटेल का विकल्प चुनकर टैप करें
3. नाम, लिंग, उम्र, चुनावी क्षेत्र समेत मांगा गया पूरा ब्यौरा भरें। इसके बाद कैप्चा तस्वीर में दिख रहा कोड भरें। इसके बाद सर्च पर क्लिक करें।
4. अगर आपको सर्च बटन के नीचे परिणाम दिखता है, तो समझ लें कि आपका नाम वोटर सूची में दर्ज है। अगर नहीं, तो मान लें कि आपका नाम वोटर लिस्ट से गायब है।

(पढ़ें: Voter ID Card को दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने का ऑनलाइन तरीका)

भारत में वोटर कार्ड पर हमेशा लोगों का सही नाम दर्ज नहीं होता। हमने ऐसे कई वोटर कार्ड देखे हैं, जिन पर नाम गलत लिखा होता है। ऐसे में, सर्च में सही नाम डालने पर कई बार परिणाम शून्य दिखता है। इसलिए हम आपको सुझाव देंगे कि ईपीआईसी नंबर की मदद से जांच करें, नाम से नहीं। इस तरह आप संदिग्ध परिणाम से बच सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »