सॉफ्टवेयर में आई एक गड़बड़ी और अमेरिका में हवाई जहाज नहीं भर सके उड़ान!

United Airlines : जो फ्लाइट्स टेक ऑफ कर गई थीं, उनमें कोई दिक्‍कत नहीं आई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 सितंबर 2023 14:56 IST
ख़ास बातें
  • ‘यूनाइटेड एयरलाइंस’ की हवाई सेवाओं पर असर
  • 7 उड़ानें रद्द, सैकड़ों कैंसल करनी पड़ी
  • अब समस्‍या को ठीक कर लिया गया है

यूनाइटेड एयरलाइंस ने कहा है कि उसके सिस्‍टम पर कोई साइबर अटैक नहीं हुआ है।

Photo Credit: @united

कंप्‍यूटर में आई एक गड़बड़ी की वजह से अमेरिका की प्रमुख ‘यूनाइटेड एयरलाइंस' को देशभर में अपनी उड़ानों को रोकना पड़ गया। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक घंटे बाद हालात सुचारू हो सके। घटना मंगलवार रात की है। सॉफ्टवेयर इशू के चलते यूनाइटेड एयरलाइंस की 7 उड़ानें रद्द की गईं, जबकि 364 फ्लाइट्स में देरी हुई। हालांकि जो फ्लाइट्स टेक ऑफ कर गई थीं, उनमें कोई दिक्‍कत नहीं आई। 

‘यूनाइटेड एयरलाइंस' ने इस समस्‍या की जानकारी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स के जरिए शेयर की। एक पोस्‍ट में उसने कहा कि हम सिस्‍टम में आए एक इशू का सामना कर रहे हैं। सभी विमानों को हवाई अड्डों पर रोका जा रहा है। जो फ्लाइट्स टेकऑफ कर गई हैं वो योजना के अनुसार आगे बढ़ रही हैं। एयरलाइंस ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि जल्‍द से जल्‍द समस्‍या को दुरुस्‍त करने पर काम हो रहा है। 
 

इस पोस्‍ट के बाद एक और पोस्‍ट में यूनाइटेड एयरलाइंस ने बताया कि उसने तकनीक से जुड़ी समस्‍या को सुलझा लिया है। उड़ानें दोबारा शुरू हो गई हैं। एयरलाइन की ओर बताया गया कि वह उन यात्रियों से संपर्क में है, जिनकी फ्लाइट्स कैंसल करनी पड़ीं। 
Advertisement

बताया जाता है कि सॉफ्टवेर अपडेट की वजह से एयरलाइन का टेक्‍नॉलजी सिस्‍टम स्‍लो हो गया।  एक रिपोर्ट के अनुसार, यूनाइटेड एयरलाइंस ने यह कन्‍फर्म किया कि उसके सिस्‍टम पर कोई साइबर अटैक नहीं हुआ है। तकनीकी गड़बड़ी की वजह से फ्लाइट्स के कैंसल होने का यह पहला मामला नहीं है। दुनियाभर में खासकर अमेरिका और यूरोपीय देशों में ऐसे वाकये होते हैं। 

इन देशों की ज्‍यादातर आबादी हवाई सफर करती है, इसलिए प्रभावितों की संख्‍या ज्‍यादा होती है। बीते 28 अगस्‍त को ही यूनाइटेड किंगडम के एयर ट्रैफ‍िक कंट्रोल सिस्‍टम में तकनीकी समस्‍या की वजह से 500 से ज्‍यादा उड़ानों को कैंसल करना पड़ा था। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.