U&I ने लॉन्च किए TWS ईयरफोन्स, साउंडबार और चार्जर, कीमत 499 रुपये से शुरू

U&i के इस नए TWS में सिंगल चार्ज पर 30 घंटे का नॉन-स्टॉप प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जुलाई 2025 15:43 IST
ख़ास बातें
  • U&i ने 1,000 रुप के अंदर में नए TWS, साउंडबार और फास्ट चार्जर लॉन्च किए
  • COUNTER+ TWS में 30 घंटे प्लेबैक, Entry 45 चार्जर में 60W आउटपुट
  • सभी प्रोडक्ट्स पर कम से कम 6 महीने की वारंटी और मल्टीपल कलर ऑप्शन उपलब्ध

TUNE सीरीज साउंडबार की कीमत 899 रुपये है

Photo Credit: U&I

U&i ने अपने बजट फ्रेंडली ऑडियो और मोबाइल एक्सेसरीज पोर्टफोलियो को और बड़ा कर दिया है। ब्रांड ने भारत में किफायती सेगमेंट को ध्यान में रखते हुए COUNTER+ SERIES TWS (TWS 5445), दो नए वायरलेस साउंडबार (TUNE SERIES UiBS 1386 और Electro Series UiBS 2376) और ENTRY 45 फास्ट चार्जर (UiCH 3906) मार्केट में उतारे हैं। हर प्रोडक्ट की कीमत 1000 रुपये के अंदर है और कंपनी कम से कम 6 महीने की वारंटी दे रही है। ये सारे डिवाइसेज देशभर के मेजर रिटेल स्टोर्स पर और विभिन्न कलर ऑप्शंस के साथ उपलब्ध हैं।

COUNTER+ Series TWS (TWS 5445)

U&i के इस नए TWS में सिंगल चार्ज पर 30 घंटे का नॉन-स्टॉप प्लेबैक टाइम मिलने का दावा किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह ऑल डे यूज के लिए बेस्ट है। इसमें Bluetooth 5.3 है, जिसकी वजह से 15 मीटर तक की स्टेबल रेंज मिल सकती है। यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए केस में "ओपन डिंग" साउंड मिलता है, जिससे पता चलता है कि ईयरबड्स एक्टिव हैं। कॉलिंग के लिए क्वाड माइक्रोफोन और एनवायरनमेंट नॉइज कैंसलेशन (ENC) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही, स्क्रैच प्रोटेक्शन और स्टाइल के लिए फ्री सिलिकॉन केस भी मिलता है। इसकी कीमत 599 रुपये है।

Advertisement

TUNE Series Wireless Soundbar (UiBS 1386)

TUNE सीरीज साउंडबार 20W पावर के साथ आता है, जिससे म्यूजिक आउटपुट दमदार मिलता है। कंपनी के अनुसार, इसकी प्लेबैक लाइफ 10 घंटे तक है। इसमें मल्टीपल इनपुट्स, जैसे 3.5mm, USB, TF कार्ड शामिल हैं और फास्ट Type-C चार्जिंग सपोर्ट भी है। 10 मीटर की वायरलेस रेंज का दावा किया गया है। इसमें मॉडर्न वुडन डिजाइन मिलता है। इसकी कीमत 899 रुपये है।

Electro Series Wireless Soundbar (UiBS 2376)

Electro सीरीज साउंडबार में 10W का ऑडियो आउटपुट और साउंडबार के ब्रांड लोगो पर RGB लाइट्स दी गई हैं, जो पार्टी या गैदरिंग में अलग माहौल बनाने का दावा करती हैं। इसकी TWS फंक्शनैलिटी से दो साउंडबार को वायरलेसली कनेक्ट किया जा सकता है और स्टेरियो एक्सपीरियंस मिल सकता है। इसमें मेटल ग्रिल है, जिससे ड्यूरेबिलिटी बढ़ती है। कंपनी ने इसका प्राइस 949 रुपये रखा है।

Advertisement

ENTRY 45 Charger (UiCH 3906)

60W आउटपुट वाला ENTRY 45 फास्ट चार्जर, मल्टीपल ब्रांड्स और चार्जिंग प्रोटोकॉल - Dual-Engine Fast Charge, Flash Charge, Warp Charge, Dash Charge, SuperVOOC, MI Turbo Chargo को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है यह न सिर्फ फास्ट, बल्कि सेफ्टी के लिहाज से भी बेहतर है, क्योंकि इसमें ओवरवोल्टेज और ओवरटेम्परेचर प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें 1 मीटर केबल भी शामिल है। इसका प्राइस 499 रुपये है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UandI, UandI TWS Earphones, UandI Soundbars, UandI Charger
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.