TVS Motor की मार्च में सेल्स 12 प्रतिशत बढ़कर 3,54,592 यूनिट्स 

कंपनी की मार्च में मोटरसाइकिल्स की सेल्स 22 प्रतिशत बढ़कर 1,71,611 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसके स्कूटर्स की सेल्स दो प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,31,472 यूनिट्स की रही

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 22:23 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की मोटरसाइकिल्स की सेल्स 22 प्रतिशत बढ़कर 1,71,611 यूनिट्स की है
  • इसके स्कूटर्स की सेल्स दो प्रतिशत के इजाफे के साथ 1,31,472 यूनिट्स की है
  • इसकी योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेल्स नेटवर्क के विस्तार की भी है

कंपनी ने फ्रांस में बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में से एक TVS Motor की मार्च में सेल्स 12 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने मार्च में 3,54,592 यूनिट्स बेची हैं। इसकी टू-व्हीलर की सेल्स लगभग 12 प्रतिशत बढ़कर 3,44,446 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसकी देश में टू-व्हीलर्स की सेल्स 8 प्रतिशत बढ़कर 2,60,532 यूनिट्स की रही। 

कंपनी की मार्च में मोटरसाइकिल्स की सेल्स 22 प्रतिशत बढ़कर 1,71,611 यूनिट्स पर पहुंच गई। इसके स्कूटर्स की सेल्स दो प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,31,472 यूनिट्स की रही। TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की मार्च में सेल्स कुछ घटकर 15,250 यूनिट्स की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola S1 Pro और Ather 450X से होता है। इसमें 3.4 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 100 किलोमीटर की है। iQube की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके एक अन्य वेरिएंट iQube ST में 5.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसकी रेंज लगभग 145 किलोमीटर  और टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटा की है। इसे लगभग पांच घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसमें 5 इंच और इसके ST वेरिएंट में 7 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का एक्सपोर्ट करने की भी योजना बनाई है। 

हाल ही में TVS Motor ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS X भी लॉन्च किया था। इसका प्राइस लगभग 2.5 लाख रुपये का है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 12 इंच एलॉय व्हील और सीट के अंदर 19 लीटर की स्टोरज कैपेसिटी मिलती है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने iQube की प्रोडक्शन कैपेसिटी को प्रति माह बढ़ाकर 25,000 यूनिट्स करने की तैयारी की है। 

इसकी योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेल्स नेटवर्क के विस्तार की भी है। कंपनी विभिन्न प्राइस प्वाइंट्स पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की योजना बनाई रही है। इस मार्केट में ओला इलेक्ट्रिक 40 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। इस सेगमेंट में कई कंपनियां अपने टू-व्हीलर लॉन्च कर रही हैं। TVS Motor का विदेश में बिजनेस भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। इसका मार्च में कुल एक्सपोर्ट लगभग 23 प्रतिशत बढ़कर 91,972 यूनिट्स का रहा। कंपनी ने फ्रांस में बिजनेस शुरू करने की तैयारी की है। इसके लिए Emil Frey के साथ टाई-अप किया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  8. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  9. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  10. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.