140KM माइलेज वाले TVS इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube को जमकर खरीद रहे लोग, बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

रेंज की बात की जाए तो TVS iQube S वेरिएंट में 100KM की रेंज प्रदान करता है, वहीं TVS iQube ST वेरिएंट 140KM की रेंज प्रदान करता है। TVS iQube पहले 75KM की रेंज प्रदान करता था, लेकिन अब यह 100KM की रेंज प्रदान करता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 14:04 IST
ख़ास बातें
  • TVS iQub इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
  • TVS ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के मई में नए मॉडल लॉन्च किए थे।
  • TVS iQube ST वेरिएंट 140KM की रेंज प्रदान करता है।
देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल और निर्माण पर काफी जोर दिया जा रहा है। हाल ही इसी बीच देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस के TVS iQub इलेक्ट्रिक स्कूटर ने बिक्री के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जी हां इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सिर्फ एक ही माह में काफी यूनिट्स बिकीं हैं। TVS ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के मई में नए मॉडल लॉन्च किए थे। यहां हम आपको इस स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

TVS iQube के तीन मॉडल में से दो की कीमत की घोषणा कर दी गई थी, लेकिन एक की कीमत का ऐलान होना अभी भी बाकि है। TVS iQube की जून महीने में ही कुल 4,667 यूनिट बिकीं हैं जो कि TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। ये हैं TVS iQube के नए मॉडल कंपनी ने इसके 3 वेरिएंट TVS iQube, TVS iQube S और TVS iQube ST लॉन्च किए हैं। इसमें ST मॉडल का आना अभी भी बाकी है जो कि Alexa को भी सपोर्ट करता है।

कीमत की बात की जाए तो TVS iQube की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 99,130 रुपये और बेंगलुरू में ऑन रोड कीमत 112,230 रुपये है। वहीं TVS iQube S  की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 109,256 रुपये और बेंगलुरु में ऑन रोड कीमत 120,183 रुपये है। फिलहाल TVS iQube ST की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन यह पहले से ही 999 रुपये की कीमत पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

रेंज की बात की जाए तो TVS iQube S वेरिएंट में 100KM की रेंज प्रदान करता है, वहीं TVS iQube ST वेरिएंट 140KM की रेंज प्रदान करता है। TVS iQube पहले 75KM की रेंज प्रदान करता था, लेकिन अब यह 100KM की रेंज प्रदान करता है। TVS iQube और TVS iQube S वेरिएंट की टॉप स्पीड 78KM है। वहीं चार्जिंग समय की बात करें तो ये दोनों वेरिएंट 4.3 घंटे में फुल चार्ज हो सकते हैं। वहीं TVS iQube ST वेरिएंट की टॉप स्पीड 82 किमी है। वहीं चार्जिंग समय की बात करें तो यह 4.06 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। जी हां, लेकिन यह वेरिएंट अभी ग्राहकों के लिए उपलब्ध होना बाकि है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TVS iQub, TVS iQub Sale, Electric Scooter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  4. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  2. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  3. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  4. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  5. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  6. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  7. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  8. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.