Tvs Iqub

Tvs Iqub - ख़बरें

  • TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
    इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 'MillionR' बैजिंग और प्रीमियम सीट अपहोलस्ट्री दी गई है, जो इसे iQube के अन्य वेरिएंट्स से अलग करती है। हालांकि, iQube MillionR Special Edition इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3.5 kWh वाले वेरिएंट के लगभग समान है। TVS Motor ने इसमें फ्रंट यूटिलिटी स्टोरेज कंपोर्टमेंट जोड़ा है, जिससे इसकी कुल स्टोरेज कैपेसिटी बढ़कर 35 लीटर से ज्यादा की हो गई है।
  • TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
    TVS Motor Company ने जुलाई 2026 में घरेलू बाजार में 4.37 लाख से ज्यादा दोपहिया वाहन बेचे। मॉडल-वाइज बिक्री में Jupiter सबसे आगे रहा, जिसकी 1,48,595 यूनिट बिकीं। Apache की 59,404 यूनिट बिक्री हुई, जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की 59,386 यूनिट बिकीं। खास बात यह रही कि iQube की बिक्री पिछले साल जुलाई के मुकाबले 157.87% बढ़ी। इसके अलावा XL, Ntorq, Raider और Ronin जैसे मॉडल्स ने भी बिक्री दर्ज की। Ronin ने लगातार दूसरे महीने 10 हजार से ज्यादा यूनिट की बिक्री की। जानें जुलाई में TVS के किस मॉडल की कितनी यूनिट बिकीं।
  • TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर हुए महंगे, जानें नए प्राइसेज
    TVS Motor के iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के 3.5 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस सबसे अधिक 9,000 रुपये बढ़ाया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस 1.33 लाख रुपये से बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो गया है। iQube के 2.2 kWh की बैटरी वाले वेरिएंट का प्राइस लगभग 5,000 रुपये बढ़ाया गया है। इसका प्राइस 1.11 लाख रुपये से बढ़कर 1.16 लाख रुपये हो गया है।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
    जुलाई में TVS Motor ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की 52,538 यूनिट्स की बिक्री की है। इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी लगभग 27.15 प्रतिशत की है। इस कंपनी की बिक्री में महीना-दर-महीना आधार पर 10.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में TVS Motor ने iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
    पिछले महीने इस मार्केट में TVS Motor की बिक्री सबसे अधिक रही है। TVS Motor ने जून में 47,064 यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने वाली इस कंपनी की बिक्री में 76 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कंपनी ने iQube की 10 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया है।
  • TVS Motor की बड़ी उपलब्धि, iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा की मैन्युफैक्चरिंग
    हाल ही में कंपनी ने iQube S वेरिएंट को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.7 kWh की बैटरी है। iQube S की IDC सर्टिफाइड रेंज लगभग 175 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्राइस लगभग 1.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। iQube S को Magnificence Purple Beige, Harlequin Blue Beige और Titanium Grey Matte कलर्स में उपलब्ध कराया गया है।
  • सिंगल चार्ज में 175KM रेंज वाला TVS iQube S 4.7kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें फीचर्स
    TVS iQube S 4.7kWh इलेक्ट्रिक स्कूटर आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। iQube S 4.7kWh की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 1,37,142 रुपये (सब्सिडी समेत) है। iQube रेंज के भारत के 1,000 से ज्यादा शहरों और 3,300 डीलरों पर उपलब्ध है। यह नया स्कूटर IDC सर्टिफाइड 175 किमी की रेंज प्रदान करता है। iQube S में BLDC हब-माउंटेड मोटर दी गई है जो कि 6bhp की पावर और 140Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
  • TVS Motor के iQube, Orbiter इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सेल्स 44 प्रतिशत बढ़ी
    कंपनी ने मार्च में 38,877 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष के इसी महीने में आंकड़ा 26,935 यूनिट्स का था। इस मार्केट में कंपनी को Bajaj Auto और Ather Energy से कड़ी टक्कर मिल रही है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान रहा है। कंपनी ने लगभग 3,30,145 यूनिट्स की बिक्री की है।
  • TVS 28 अगस्त को लेकर आ रहा है 'बजट' इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें किस प्राइस पर हो सकता है लॉन्च?
    TVS Motor भारत में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को और मजबूत करने जा रही है। कंपनी 28 अगस्त को नया मॉडल लॉन्च करेगी, जिसका नाम TVS Orbiter होने की उम्मीद है। यह स्कूटर कंपनी की iQube सीरीज़ से नीचे प्लेस होगा और कीमत भी कम रखी जाएगी। माना जा रहा है कि यह Ola S1X और Vida VX2 जैसे बजट EV स्कूटरों को सीधी चुनौती देगा।
  • TVS Motor ने लॉन्च किया iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
    इसमें 3.1 kWh की बैटरी दी गई है। इसके साथ कंपनी की iQube सीरीज में छह मॉडल हो गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में कॉम्पिटिशन बढ़ने के साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां नए मॉडल्स पेश कर रही हैं। TVS Motor ने बताया है कि iQube का नया वेरिएंट शहरों में ड्राइविंग के लिए बेहतर है। इसकी IDC रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है।
  • Bajaj Auto ने लॉन्च किया इलेक्ट्रिक Chetak 3503, जानें प्राइस, फीचर्स 
    हाल ही में कंपनी ने Chetak 35 सीरीज को पेश किया था। नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का डिजाइन पिछले वर्जन के समान रखा गया है। नए Chetak 3503 का लगभग 1.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। इसका मुकाबला Ola Electric के S1X+ और TVS Motor के iQube 3.4 से होगा। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में चेतक 35 सीरीज के समान डिजाइन और 3.5 kWh का बैटरी पैक है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 151 किलोमीटर की है।
  • Honda के एक्टिवा इलेक्ट्रिक की जल्द शुरू होगी डिलीवरी, 102 किलोमीटर की रेंज
    कंपनी ने Activa e को डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Bharat Mobility Global Expo में लॉन्च किया गया था। एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में बुकिंग कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola Electric के S1 Pro, Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक, TVS Motor के iQube से होगा।
  • Honda के एक्टिवा E में मिल सकता है TVS iQube जैसा चार्जिंग पोर्ट, 27 नवंबर को लॉन्च
    एक्टिवा इलेक्ट्रिक के पूरी तरह चार्ज होने पर रेंज लगभग 104 किलोमीटर होने का संकेत दिया गया है। इसमें स्पोर्ट मोड भी दिया जा सकता है जिसमें थ्रॉटल को बढ़ाया जा सकेगा लेकिन रेंज कम हो जाएगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्विंगआर्म-माउंटेड मोटर का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें LED हेडलैम्प होगा। एक्टिवा E का प्राइस अफोर्डेबल रखा जा सकता है।
  • Ather ने अक्टूबर में की 20,000 यूनिट्स से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री
    Ather Energy ने सितंबर में लगभग 12,828 यूनिट्स बेची थी। इस मार्केट में कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 14.3 प्रतिशत हो गया है। पिछले महीने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में तेजी रही है। Ather की सेल्स में नए Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर की बड़ी हिस्सेदारी है। कंपनी के कुल डिस्पैच में इसका योगदान लगभग 70 प्रतिशत का था। इसका मुकाबला Ola Electric की S1 रेंज और TVS Motor के iQube से है।
  • फेस्टिव सीजन में इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 40 हजार का डिस्काउंट, Ola S1 X खरीदें 50 हजार से भी सस्ता
    फेस्टिव सीजन के मौके पर अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का सोच रहे हैं तो भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। Hero Motocorp अपने ईवी ब्रांड Vida के इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida V1 Plus और V1 Pro पर नवरात्रि ऑफर के तहत 40,000 रुपये का फायदे प्रदान कर रहा है। Ather फेस्टिव सीजन पर अपने दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर Ather 450 पर 25,000 रुपये के लाभ प्रदान कर रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »