• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • TVS Apache RTR 310 को 3,100 रुपये में करें प्री बुक, 6 सितंबर को लॉन्च हो रही है 312 cc इंजन वाली नेकेड बाइक!

TVS Apache RTR 310 को 3,100 रुपये में करें प्री-बुक, 6 सितंबर को लॉन्च हो रही है 312 cc इंजन वाली नेकेड बाइक!

TVS Apache RTR 310 (आधिकारिक नाम नहीं) की प्री-बुकिंग खोल दी गई है। अपकमिंग TVS Apache बाइक को आधिकारिक वेबसाइट प्री-बुक करने के लिए 3,100 रुपये का भुगतान करना होगा। इस बाइक को 6 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।

TVS Apache RTR 310 को 3,100 रुपये में करें प्री-बुक, 6 सितंबर को लॉन्च हो रही है 312 cc इंजन वाली नेकेड बाइक!
ख़ास बातें
  • TVS Apache RTR 310 (आधिकारिक नाम नहीं) की प्री-बुकिंग खोल दी गई है
  • अपकमिंग Apache को प्री-बुक करने के लिए 3,100 रुपये का भुगतान करना होगा
  • इस बाइक को 6 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
पिछले कुछ हफ्तों से TVS Motor अपनी अपकमिंग Apache मोटरसाइकिल को लेकर जबरदस्त हाइप बना रही है। ये RTR 310 है, जो RR 310 का नेकेड वर्जन हो सकता है। फिलहाल इसके नाम को लेकर कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके RTX 310 नाम से लॉन्च किए जाने की आशंका है। अब, कंपनी ने आखिरकार इसकी प्री-बुकिंग भी ओपन कर दी है और आपको इस अपकमिंग बाइक को प्री-बुक करने के लिए 3,100 रुपये का भुगतान करना होगा। हालांकि, उससे पहले उन बातों को जान लिजिए, जो पिछले कुछ समय से इंटरनेट पर फैल रही हैं।

TVS Apache RTR 310 (आधिकारिक नाम नहीं) की प्री-बुकिंग खोल दी गई है। अपकमिंग TVS Apache बाइक को आधिकारिक वेबसाइट प्री-बुक करने के लिए 3,100 रुपये का भुगतान करना होगा। इस बाइक को 6 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है।
 
अपकमिंग बाइक को लेकर जारी किए गए लेटेस्ट टीजर वीडियो में एक शानदार स्टाइल वाला स्ट्रीटफाइटर दिखाई दे रही है। हालांकि वीडियो में बाइक का डिजाइन पूरी तरह से दिखाई नहीं देता है, लेकिन इससे यह पता चलता है कि TVS Apache RTR 310 का डिजाइन काफी अग्रेसिव होगा। ऐसा माना जा रहा है कि अपकमिंग टीवीएस बाइक को RR 310 की चेसिस और मैकेनिक्स के आधार पर ही बनाया जाएगा। हालांकि, नेकेड होने के नाते यह Duke या Ducati की बाइक्स की तरह ज्यादा अग्रेसिव होगी।

टीजर से पता चलता है कि इसमें एक स्प्लिट एलईडी हेडलैंप कॉन्फिगरेशन होगा और यह फ्लैट और गोल्ड-फिनिश हैंडलबार के साथ आएगी। फ्यूल टैंक पर एक शार्प लाइन्स से लैस मस्कुलर डिजाइन होगा। बाइक में एक एक्सपोज्ड रियर सबफ्रेम के साथ स्प्लिट-सीट मिलेगी, जबकि एलईडी टेललाइट्स भी ब्रांड के हालिया मोटरसाइकिल मॉडल के समान एक स्प्लिट डिजाइन जैसी होगी।

फिलहाल पावरट्रेन को लेकर TVS ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन इसके फेयरिंग मॉडल, RR 310 की बात करें, तो इसमें 312 cc रिवर्स-इंक्लाइंड सिंगल-सिलेंडर इंजन मिल सकता है, जो 33 bhp और 27.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें चार राइडिंग मोड - अर्बन, रेन, स्पोर्ट और ट्रैक की पेशकश भी की जा सकती है। फेयर्ड अपाचे 2.93 सेकंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार और 160 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। हल्के वजन के चलते नेकेड वर्जन में ये आंकड़ों थोड़ा और बेहतर हो सकते हैं।

इसके अलावा, अपकमिंग बाइक में गोल्ड-फिनिश्ड यूएसडी फ्रंट फोर्क्स होंगे, दोनों सिरों पर डुअल-चैनल एबीएस-लैस पेटल डिस्क ब्रेक और विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक असिस्ट - जैसे कि ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विकशिफ्टर, असिस्ट और स्लिपर क्लच भी शामिल हो सकते हैं।


वर्तमान में RR 310 की कीमत 2.65 लाख (एक्स-शोरूम) है। ऐसा माना जा रहा है कि नेकेड वर्जन की कीमत इससे कम होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »