साइबर अटैक से प्रभावित हुई Toyota, जापान की फैक्ट्रियों में एक दिन के लिए रोका काम

ऑपरेशंस रोके जाने से 13 हजार व्‍हीकल्‍स के प्रोडक्‍शन पर असर पड़ेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 मार्च 2022 12:10 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया की टॉप सेलिंग ऑटोमेकर कंपनियों में से एक है टोयोटा
  • जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ भी कंपनी एक व्‍हीकल पर काम कर रही है
  • इस व्‍हीकल को चंद्रमा पर उतारने की तैयारी है

कंपनी ने 1 मार्च को सभी 14 डोमेस्टिक प्‍लांट में अपने ऑपरेशन को सस्‍पेंड करने का फैसला किया है।

जापान की बड़ी ऑटोमेकर टोयोटा (Toyota) को साइबर अटैक के चलते अपना काम रोकना पड़ा है। कंपनी ने बताया है कि उसके ‘पार्ट सप्‍लायर' पर साइबर अटैक की जानकारी मिलने के बाद वह एक दिन के लिए अपने सभी डोमेस्टिक प्‍लांट में ऑपरेशंस को रोक रही है। एक बयान में कंपनी ने कहा है कि जापान में एक सप्‍लायर का सिस्टम फेल होने के कारण कंपनी ने 1 मार्च को सभी 14 डोमेस्टिक प्‍लांट में अपने ऑपरेशन को सस्‍पेंड करने का फैसला किया है।

Nikkei अखबार ने बताया कि टोयोटा को सप्‍लाई देने वाले एक पार्ट मैन्‍युफैक्‍चरर पर संदिग्ध साइबर अटैक के बाद टोयोटा ने यह फैसला लिया। हालांकि कंपनी के स्‍पोक्‍सपर्सन ने किसी कमेंट से इनकार किया है। एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑपरेशंस को रोके जाने से 13 हजार व्‍हीकल्‍स के प्रोडक्‍शन पर असर पड़ेगा। गौरतलब है कि टोयोटा दुनिया की टॉप सेलिंग ऑटोमेकर कंपनियों में से एक है। कोरोना महामारी की वजह से सप्‍लाई चेन में आए इशू और दुनियाभर में चिप संकट की वजह से कंपनी को पहले ही अपने लक्ष्‍यों में कटौती करनी पड़ी है। 
Advertisement

टोयोटा से जुड़ी एक और खबर के मुताबिक, जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ भी कंपनी एक व्‍हीकल पर काम कर रही है। इसे चंद्रमा पर उतारने की तैयारी है। कंपनी साल 2040 तक लोगों को चंद्रमा पर रहने में मदद करना चाहती है और उसके बाद मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी है। बीते दिनों आई एक रिपोर्ट में कंपनी के अधिकारियों ने बताया था कि जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के साथ डेवलप किए जा रहे इस व्‍हीकल को लूनार क्रूजर नाम दिया गया है। यह नाम टोयोटा की लैंड क्रूजर स्पोर्ट यूटिलिटी व्‍हीकल को समर्पित है। 

टोयोटा मोटर के लूनार क्रूजर प्रोजेक्‍ट के हेड ताकाओ सातो ने कहा कि इस व्‍हीकल के पीछे यह आइ‍डिया है कि लोग कारों में सुरक्षित रूप से खाते हैं, काम करते हैं, सोते हैं और दूसरों से कम्‍युनिकेट करते हैं। अंतरिक्ष के बाहर भी यही किया जाता है। यानी व्‍हीकल को इसी तर्ज पर तैयार किया जा रहा है। 
Advertisement

टोयोटा के साथ कॉन्‍ट्रैक्‍ट करने वाली कंपनी Gitai Japan ने लूनार क्रूजर के लिए एक रोबोटिक आर्म डेवलप किया है। इसे प्रोजेक्‍ट का निरीक्षण और रखरखाव जैसे कामों के लिए डिजाइन किया गया है। इसका ‘ग्रेपल फिक्स्चर' आर्म के सिरे को बदल भी सकता है, जिसके बाद यह स्कूपिंग, लिफ्टिंग और स्वीपिंग मशीन की तरह भी काम कर सकता है। Gitai के चीफ एग्‍जीक्‍यूटिव नाकानोस ने कहा कि अंतरिक्ष में काम करने से अंतरिक्ष यात्रियों पर बड़ा खर्च आएगा और उन्‍हें खतरा भी होगा। ऐसे में ये रोबोट ही काम आएंगे। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  2. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  3. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  5. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  6. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  8. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  9. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  10. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.