UPI की ये ट्रांजैक्शंस अगले महीने से होंगी ब्लॉक, जानें क्या आप पर पड़ेगा असर....

पिछले वर्ष दिसंबर में UPI सिस्टम के जरिए ट्रांजैक्शंस बढ़कर लगभग 16.73 पर पहुंच गई। NPCI ने बताया है कि दिसंबर में UPI ट्रांजैक्शंस की वैल्यू लगभग 23.25 लाख करोड़ रुपये की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 जनवरी 2025 16:21 IST
ख़ास बातें
  • देश में रिटेल पेमेंट्स और सेटलमेंट सिस्टम्स को NPCI ऑपरेट करता है
  • स्पेशल कैरेक्टर्स वाली ID से UPI ट्रांजैक्शन ब्लॉक होंगी
  • पिछले वर्ष दिसंबर में UPI ट्रांजैक्शंस की वैल्यू बढ़ी है

पिछले वर्ष दिसंबर में UPI सिस्टम के जरिए ट्रांजैक्शंस बढ़कर लगभग 16.73 पर पहुंच गई

पिछले कुछ वर्षों में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बताया है कि अगले महीने से स्पेशल कैरेक्टर्स वाली ID से की जाने वाली UPI ट्रांजैक्शंस को ब्लॉक कर दिया जाएगा। देश में रिटेल पेमेंट्स और सेटलमेंट सिस्टम्स को NPCI ऑपरेट करता है। 

NPCI की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति में बताया गया है, "हमारे पिछले वर्ष 28 मार्च के ऑर्डर के संदर्भ में UPI से जुड़ी फर्मों को UPI ट्रांजैक्शन ID जेनरेट करने के लिए केवल अल्फान्यूमेरिक कैरेक्टर्स इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। इसका उद्देश्य UPI की टेक्निकल स्पेसिफिकेशंस के कम्प्लायंस को सुनिश्चित करना है।" NPCI ने कहा है कि 1 फरवरी से स्पेशल कैरेक्टर्स वाली ID से की गई ट्रांजैक्शन को सेंटल सिस्टम की ओर से ब्लॉक कर दिया जाएगा। 

पिछले वर्ष दिसंबर में UPI सिस्टम के जरिए ट्रांजैक्शंस बढ़कर लगभग 16.73 पर पहुंच गई। इससे पिछले महीने की तुलना में यह आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी है। NPCI ने बताया है कि दिसंबर में UPI ट्रांजैक्शंस की वैल्यू लगभग 23.25 लाख करोड़ रुपये की थी। हाल ही में में WhatsApp के सभी यूजर्स के लिए UPI सर्विसेज उपलब्ध कराने की अनुमति दी गई थी। NPCI ने WhatsApp Pay पर UPI से जुड़े यूजर्स को जोड़ने की लिमिट हटा दी है। इससे देश में वॉट्सऐप के सभी यूजर्स को ये पेमेंट सर्विसेज मिल सकेंगी। इससे पहले NPCI ने WhatsApp Pay को चरणबद्ध तरीके से अपने UPI से जुड़े यूजर्स की संख्या बढ़ाने की अनुमति दी थी। वॉट्सऐप के लिए 10 करोड़ यूजर्स की लिमिट थी। इस लिमिट को NPCI ने हटा दिया है। 

पिछले वर्ष NPCI ने नॉन-रेजिडेंट इंडियंस (NRI) और देश का विजिट करने वाले इंटरनेशनल ट्रैवलर्स के लिए UPI One World वॉलेट सर्विस लॉन्च की थी। इससे उन ट्रैवलर्स को UPI का एक्सेस कर पेमेंट्स करने की सुविधा मिलेगी जिनके पास एक भारतीय बैंक एकाउंट नहीं है। NPCI ने यह सर्विस रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मार्गदर्शन में IDFC First Bank और Transcorp International Limited के साथ मिलकर शुरू की है। देश का विजिट करने वाले ट्रैवलर्स UPI One World वॉलेट के साथ मर्चेंट्स को सुरक्षित तरीके से डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए विदेशी ट्रैवलर्स और NRI को एक प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट- UPI ऐप को डाउनलोड करना होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.