2 बिजनेसमैन और 2 एक्‍टर के पास ही है भारत में Tesla की इलेक्ट्रिक कार

प्रशांत रुईया, एस्‍सार ग्रुप के CEO हैं। देश में सबसे पहली टेस्‍ला कार प्रशांत रुईया ने ही खरीदी।

2 बिजनेसमैन और 2 एक्‍टर के पास ही है भारत में Tesla की इलेक्ट्रिक कार

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पास दो टेस्‍ला कारें हैं।

ख़ास बातें
  • बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख भी टेस्‍ला कार के मालिक हैं
  • रितेश को टेस्‍ला कार उनके बर्थडे गिफ्ट के रूप में मिली थी
  • अभ‍िनेत्री पूजा बत्रा ने लॉस एंजिल्स में रहने के दौरान टेस्‍ला कार खरीदी
विज्ञापन
भारत में टेस्ला (Tesla) कारों की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी के प्रमुख एलन मस्‍क (Elon Musk) अहम बात कह चुके हैं। गुरुवार को ट्विटर पर एक सवाल के जवाब में एलन मस्‍क ने कहा था कि टेस्ला भारत में ‘अभी भी सरकार के साथ कई चुनौतियों का सामना कर रही है'। एलन का यह ट्वीट साफतौर पर इशारा करता है कि देश में टेस्‍ला कारों की लॉन्चिंग में अभी वक्‍त है। इसके बावजूद कई भारतीय टेस्‍ला कार के मालिक हैं। इन लोगों ने भारी-भरकम इम्‍पोर्ट ड्यूटी देकर टेस्‍ला कार खरीदी हैं। आज हम आपको बता रहे हैं भारत में टेस्‍ला कार के मालिकों के बारे में। आखिर कौन हैं वो सेलिब्रिटी, जो टेस्‍ला की एडवांस और इलेक्ट्रिक कार के मालिक हैं।  

प्रशांत रुईया : इस लिस्‍ट में सबसे पहला नाम है प्रशांत रुईया का। वह एस्‍सार ग्रुप के CEO हैं। देश में सबसे पहली टेस्‍ला कार प्रशांत रुईया ने ही खरीदी है। साल 2017 में उन्‍होंने नीले रंग की Tesla Model X को खरीदा था। हिंदुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक व्‍हीकल होने की वजह से इस कार को RTO टैक्‍स और सेस से छूट भी मिली थी। आमतौर पर एक करोड़ रुपये से ज्‍यादा महंगी कारों पर 20 लाख रुपये तक टैक्‍स लगाया जाता है। माना जाता है कि प्रशांत ने इस कार को खरीदने के लिए दो करोड़ रुपये रकम चुकाई है। इलेक्ट्रिक होने के साथ-साथ यह कार सेल्‍फ ड्राइविंग की खूबी भी समेटे हुए है, जो SUV कैटिगरी में आती है।  

मुकेश अंबानी : रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पास दो टेस्‍ला कारें हैं। gqindia की रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें पहली कार Tesla Model S100D है। नीले रंग यह कार देखने में बेहद खूबसूरत है। मुंबई की सड़कों पर भी इसे स्‍पॉट किया गया है। 1.2 करोड़ रुपये इसकी कीमत बताई जाती है, जिसे साल 2019 में खरीदा गया था। इस कार को रिलायंस इंडस्‍ट्रीज लिमिटेड के नाम से रजिस्‍टर्ड किया गया है। यह इलेक्ट्रिक कार 250 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्‍पीड देती है और सिंगल चार्ज में 495 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। इसके अलावा उनके पास Tesla Model X 100D कार है। यह वाइट कलर में खरीदी गई है। इसकी कीमत 65 लाख रुपये के करीब है, लेकिन तगड़ी इम्‍पोर्ट ड्यूटी की वजह से यह कीमत डेढ़ करोड़ के आसपास है। यह कार सिंगल चार्ज में 475 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। 

रितेश देशमुख : बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख भी टेस्‍ला कार के मालिक हैं। gqindia की रिपोर्ट के मुताबिक, रितेश के बर्थडे पर उन्‍हें टेस्‍ला कार उनकी पत्‍नी ने गिफ्ट की थी। यह Tesla Model X कार है। 7 सीटर यह कार महज 3.2 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। एक बार चार्ज करने पर यह 475 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। 

पूजा बत्रा : लिस्‍ट में अगला नाम पूर्व अभिनेत्री पूजा बत्रा का है। उन्‍होंने अपनी टेस्‍ला कार लॉस एंजिल्स में रहने के दौरान खरीदी थी। इस वजह से उन्‍हें भारी भरकम इम्‍पोर्ट ड्यूटी नहीं देनी पड़ी। उनकी टेस्ला कार मॉडल 3 नंबर की है। जो कंपनी की सबसे सस्ती और पॉपुलर कार है। यह अमेरिका में ही रजिस्‍टर्ड है। एक बार चार्ज करने पर यह कार 386 किलोमीटर का सफर कर सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 200 किलोमीटर है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »