• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tesla ने अपनी इलेक्ट्रिक कार में दिया नया गेमिंग फीचर, लेकिन सेफ्टी रेगुलेटर्स को पसंद नहीं आया

Tesla ने अपनी इलेक्ट्रिक कार में दिया नया गेमिंग फीचर, लेकिन सेफ्टी रेगुलेटर्स को पसंद नहीं आया

देश के राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) ने कहा कि उनकी शुरुआती जांच में 2017-2022 Tesla Model 3, Model S, Mode X और Model Y वाहन शामिल हैं।

Tesla ने अपनी इलेक्ट्रिक कार में दिया नया गेमिंग फीचर, लेकिन सेफ्टी रेगुलेटर्स को पसंद नहीं आया

Tesla कार्स अपने कई अदभुत और आधुनिक फीचर्स के लिए जानी जाती हैं

ख़ास बातें
  • Tesla ने इस साल गर्मियो में OTA अपडेट के जरिए दिया था गेमिंग फीचर
  • यात्री खेल सकते हैं इसमें उपलब्ध गेम्स
  • अमेरिकी ऑटो सेफ्टी रेगुलेटर्स ने कहा "इससे बढ़ सकता है दुर्घटना का जोखिम"
विज्ञापन
Tesla की सभी कार्स (Tesla Cars) अपने आधुनिक और अदभुत फीचर्स के लिए जानी जाती हैं, जैसे कि ऑटोपायलट और कार में मौजूद विशाल डिस्प्ले, जो कई मज़ेदार फीचर्स से लैस आता है। एक ऐसा ही फीचर टेस्ला ने बीती गर्मियों में ओवर-द-एयर अपडेट के जरिए अपनी कारों में जोड़ा था, जो गेमिंग करने वाले लोगों को खासा पसंद आता है, लेकिन यह कई टेस्ला मालिकों के साथ-साथ अमेरिकी सुरक्षा विभाग को रोड सेफ्टी के लिहाज से खतरनाक लग रहा है।

न्यूज़ एजेंसी Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी ऑटो सेफ्टी रेगुलेटर्स ने बुधवार को कहा है कि उन्होंने 2017 से अब तक बेचे गए 580,000 टेस्ला इलेक्ट्रिक वाहनों (Tesla electric vehicles) की औपचारिक सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। इसके तहत कंपनी द्वारा दिए गए नए गेमिंग फीचर द्वारा फ्रंट सेंटर टचस्क्रीन पर गेम खेलने की अनुमति देने की जांच होगी।

देश के राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन (NHTSA) ने कहा कि उनकी शुरुआती जांच में 2017-2022 Tesla Model 3, Model S, Mode X और Model Y वाहन शामिल हैं। एजेंसी ने कहा, "पैसेंजर प्ले" के नाम से आने वाले यह फीचर "ड्राइवर का ध्यान भटका सकता है और दुर्घटना के जोखिम को बढ़ा सकता है।"

जैसा कि हमने बताया इस गेमिंग फीचर को इस साल गर्मियों में जोड़ा गया था, जिसमें यात्री कार के सेंटर टचस्क्रीन डिस्प्ले में कई गेम्स को खेल सकते हैं। इनमें सॉलिटेयर, स्काई फोर्स रीलोडेड और द बैटल ऑफ पॉलीटोपिया: मूनराइज गेम्स शामिल हैं। यह गेम सभी टेस्ला मालिकों के लिए रिलीज़ किया गया है। हालांकि, बता दें कि टेस्ला कार के रोड पर चलते समय गेम की शुरुआत में एक चेतावनी दी जाती है कि "यह गेम सभी के लिए है, लेकिन कार के चलते समय केवल यात्री इसे खेल सकते हैं।"

इसके बाद जब खिलाड़ी यात्री के तौर पर इसे स्वीकारता है, तब ही गेम शुरू होता है। लेकिन फिर भी, इसमें ऐसा भी संभव है कि यात्री द्वारा गेम शुरू करने के बाद उसे ड्राइवर भी खेले। ऐसे में दुर्घटना की संभावनाएं काफी बढ़ सकती है।

गवर्नर्स हाईवे सेफ्टी एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक जोनाथन एडकिंस का कहना है कि यदि गेम को ड्राइवर के सामने खेला जाता है, को यह निश्चित रूप से उसका ध्यान भटका सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tesla Gaming Feature, Tesla cars, electric cars
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »