Tesla लाई नया फीचर, इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी मेगाफोन

टेस्ला कारों में इन्‍स्‍टॉल किए गए एक्‍सटरनल स्पीकर, ड्राइवर की हर बात को थोड़ा देर बाद एक इको और बेस के साथ रिपीट करते हैं।

Tesla लाई नया फीचर, इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी मेगाफोन

Photo Credit: Tesla

पिछले साल के हॉलिडे अपडेट में टेस्ला ने एक 'बूमबॉक्स' फीचर जारी किया था। यह स्पीकर के जरिए प्री-रिकॉर्डेड साउंड प्‍ले करने देता है।

ख़ास बातें
  • टेस्‍ला के 2019 या इससे नए मॉडल में यह फीचर एक्‍सपीरियंस किया जा सकेगा
  • कंपनी डैशबोर्ड स्क्रीन पर वीडियो गेम खेलने से रोकने को भी सहमत हो गई है
  • कंपनी के गेम फीचर की औपचारिक जांच शुरू करने के बाद यह हुआ है
विज्ञापन
टेस्‍ला (Tesla) कारें नई तकनीक पेश करने में सबसे आगे हैं। अब कंपनी ने एक एनुअल हॉलिडे सॉफ्टवेयर रिलीज किया है। यह सॉफ्टवेयर टेस्‍ला की हाल की कारों में इन्‍स्‍टॉल किए गए एक्‍सटरनल स्पीकर्स का इस्‍तेमाल करके इलेक्ट्रिक कारों को मेगाफोन्‍स (megaphones) में बदल देता है। टेस्‍ला कार के 2019 या इससे नए मॉडल में मौजूद यह फीचर यूजर की आवाज में कुछ वॉइस इफेक्‍ट जोड़ देता है, जो कार में लगे एक्‍सटरनल स्‍पीकर्स की मदद से यूजर को चारों ओर से सुनाई देगा। 

Electrek की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर टेस्ला के रिमोट लाइव व्यू पर आधारित है, जो ड्राइवर्स को टेस्ला मोबाइल ऐप का इस्‍तेमाल करके कार को वॉइस ब्रॉडकास्‍ट करने देता है। टेस्ला कारों में इन्‍स्‍टॉल किए गए एक्‍सटरनल स्पीकर, ड्राइवर की हर बात को थोड़ा देर बाद एक इको और बेस के साथ रिपीट करते हैं। 

पिछले साल के हॉलिडे अपडेट में टेस्ला ने एक 'बूमबॉक्स' फीचर जारी किया था। यह कार मालिकों को स्पीकर के जरिए प्री-रिकॉर्डेड और कस्‍टमाइज्‍ड साउंड प्‍ले करने देता है। 

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्‍ला भी सफर के दौरान ड्राइवरों और पैसेंजर्स को डैशबोर्ड स्क्रीन पर वीडियो गेम खेलने से रोकने के लिए सहमत हो गई है। रिपोर्टों के अनुसार, नैशनल हाइवे ट्रैफ‍िक सेफ्टी एडमिनिस्‍ट्रेशन (NHTSA) द्वारा गेम फीचर की औपचारिक जांच शुरू करने के एक दिन बाद यह एग्रीमेंट हुआ। पैसेंजर प्ले नाम के इस फीचर को इस साल गर्मियों में शामिल किया गया था। इसमें यात्री कार के सेंटर टचस्क्रीन डिस्प्ले में कई गेम्स खेल सकते हैं।

गौरतलब है कि Tesla दुनिया के सबसे अधिक वैल्यू ब्रांड्स में से एक है। इस वर्ष Tesla की ग्रोथ अन्य ग्लोबल ब्रांड्स के मुकाबले में बहुत अधिक रही है। इसकी ब्रांड वैल्यू में काफी बढ़ोतरी हुई है और यह 36.27 अरब डॉलर पर पहुंच गई। Tesla पहली बार दुनिया के 20 सबसे अधिक वैल्यू वाले ब्रांड्स में शामिल हुई है। इसके साथ ही कंपनी के CEO, Elon Musk की वेल्थ भी तेजी से बढ़ी है।

Musk को Time मैगजीन ने इस वर्ष के लिए "पर्सन ऑफ द ईयर" चुना है। टेस्ला की बड़ी सफलता के साथ ही Musk की रॉकेट कंपनी SpaceX ने भी इस वर्ष सिविलियन क्रू के साथ अंतरिक्ष को छूने की उपलब्धि हासिल की। Musk ब्रेन चिप स्टार्टअप Neuralink और इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म The Boring Company की भी अगुवाई करते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  2. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  3. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  4. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  5. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  7. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  9. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  10. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »