जर्मनी में Telegram पर बैन लगाने की मांग, कट्टरपंथ को बढ़ावा देने का आरोप

जर्मनी में एक्टिविस्ट्स के साथ ही प्रदर्शनकारियों के बीच भी टेलीग्राम काफी लोकप्रिय है। टेलीग्राम पर जर्मनी में वैक्सीन के विरोध को भड़काने का भी आरोप है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2021 15:57 IST
ख़ास बातें
  • जर्मनी में एक्टिविस्ट्स के बीच टेलीग्राम काफी लोकप्रिय है
  • सोशल मीडिया नेटवर्क्स के लिए जर्मनी में कम्प्लायंस के सख्त रूल्स हैं
  • टेलीग्राम पर वैक्सीन के विरोध को बढ़ावा देने का भी आरोप लगा है

टेलीग्राम का कहना है कि वह "सरकार की सेंसरशिप" के आगे नहीं झुकती

जर्मनी के एक मंत्री ने मैसेजिंग ऐप Telegram के कट्टरपंथी सामग्री को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए इस पर बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर Telegram कट्टरपंथी सामग्री की निगरानी में मदद करने के निवेदनों को अनदेखा करना जारी रखती है तो जर्मनी को Apple और Google के ऐप स्टोर्स से इसे हटाने का ऑर्डर देना चाहिए। जर्मनी में लोगों की ओर से वैक्सीनेशन के विरोध के लिए Telegram पर बढ़ावा देने के आरोप भी लग रहे हैं। 

हालांकि, टेलीग्राम का कहना है कि वह "सरकार की सेंसरशिप" के आगे नहीं झुकती। जर्मनी में एक्टिविस्ट्स के साथ ही प्रदर्शनकारियों के बीच भी टेलीग्राम काफी लोकप्रिय है। इसका एक बड़ा कारण फेसबुक जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का झूठ, डर या षडयंत्रों से जुड़ी सामग्री की निगरानी करने में सरकार की मदद करना है।

इस बारे में टेलीग्राम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने पिछले महीने Saxony प्रांत के रीजनल इंटीरियर मिनिस्टर, Boris Pistorius के घर के बाहर मशालें लेकर प्रदर्शन किया था। Boris ने Der Spiegel से कहा, "टेलीग्राम ग्रुप्स और चैनल्स पर जो हो रहा है, वह Apple और Google के कम्लायंस रूल्स के खिलाफ हैं, जिनके ऐप स्टोर्स पर यह ऐप उपलब्ध है।" उनका कहना था कि इस बारे में इन कंपनियों से बात कर उन्हें टेलीग्राम को डिस्ट्रीब्यूट करने से रोकने के लिए मनाना चाहिए।

जर्मनी में सोशल मीडिया नेटवर्क्स के लिए कम्प्लायंस से जुड़े सख्त रूल्स हैं। इनके तहत सोशल मीडिया नेटवर्क्स को कट्टरपंथी सामग्री की तुरंत रिपोर्ट देनी होती है। हालांकि, टेलीग्राम ने जर्मनी की जस्टिस मिनिस्ट्री के ऐसी सामग्री को पोस्ट करने वालों की पहचान करने में मदद करने के निवेदनों का जवाब नहीं दिया है। जर्मनी के अलावा रूस और बेलारूस में भी विपक्षी दलों के बीच टेलीग्राम काफी लोकप्रिय है। 
Advertisement

हाल ही में Facebook के कुछ घंटे के लिए बंद होने का टेलीग्राम को काफी फायदा हुआ था और उसने 7 करोड़ से अधिक नए यूजर्स जोड़े थे। टेलीग्राम के फाउंडर पावेल ड्यूरोव ने यह जानकारी दी थी। फेसबुक बंद होने के दौरान दुनिया भर में लोगों को 6 घंटे तक फेसबुक या उससे जुड़े किसी भी मैसेजिंग ऐप से मैसेजिंग सर्विस नहीं मिल पाई थी। फेसबुक ने इसका का कारण कन्फिग्रेशन चेंज के दौरान हुई गड़बड़ी बताया था। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Telegram, Germany, Vaccine, Google

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.