Amazon में बड़ा ले ऑफ, 10% कर्मचारियों की नौकरियां AI ने छीनी, इन पर मंडराया खतरा

अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) डिवीजन ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपनी क्लाउड यूनिट से सैकड़ों कर्मचारी निकाले हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 09:09 IST
ख़ास बातें
  • अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) डिवीजन ने सैकड़ों कर्मचारी निकाले हैं।
  • इस साल के आखिर तक और नौकरियों में कमी होने की उम्मीद है।
  • AWS के सभी लेवल पर कई टीम प्रभावित हुईं हैं।

अमेजन वेब सर्विसेज में AI का उपयोग बढ़ रहा है।

Photo Credit: Unsplash/BoliviaInteligente

अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) डिवीजन ने इस हफ्ते की शुरुआत में अपनी क्लाउड यूनिट से सैकड़ों कर्मचारी निकाले हैं। सीईओ एंडी जेसी ने कुछ हफ्ते पहले कहा था कि AI अमेजन में कुछ खास पदों की जरूरत कम कर देगा, जिसके बाद यह फैसला सामने आया है। विश्लेषक अमांडा गुडॉल @thejobchick ने X पर भविष्यवाणी की है कि इस साल के आखिर तक और नौकरियों में कमी होने की उम्मीद है। AWS के सभी लेवल पर कई टीम प्रभावित हुईं हैं, जिनमें ट्रेनिंग और सर्टिफिकेशन यूनिट भी शामिल है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

अमांडा गुडॉल @thejobchick के अनुसार, अमेजन वेब सर्विसेज में कुल मिलाकर 10 प्रतिशत पदों में कटौती होगी और L7 पदों पर करीब 25 प्रतिशत कटौती को लेकर जांच की जा रही है। परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट प्लान (PIP) और रिडकशन इन फोर्स (RIF)के जरिए नौकरी में कटौती की वजह को पहचाना गया है। 


क्या है वजह


इन ले ऑफ के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ये कदम क्लाउड और बेसिक इंफ्रास्च्रक्चर के मार्केट में बड़े बदलावों को लेकर उठा जा रहे हैं, क्योंकि कड़ी प्रतिस्पर्धा, मार्जिन में दबाव और एआई बेस्ड एफिशिएंसी की ओर बढ़ने के चलते कंपनियां कर्मचारियों की संख्या और स्किल को देखते हुए कम करने पर मजबूर हो रही हैं। AWS के मामले में सीनियर प्रिंसिपल लेवल पदों को काम करना और लागतों को कम करने के लिए प्रयास का पता चलता है, क्योंकि इन पदों पर सबसे सैलरी होती है।


Amazon में AI ले ऑफ


रिपोर्ट से पता चला है कि Amazon में AI टूल्स और एजेंट की संख्या में समय-समय पर बढ़ोतरी हो रही है जो तेजी से कर्मचारियों की नौकरियों की जगह ले रहे हैं। सीईओ जेसी ने लिखा कि "आज जो कुछ काम किए जा रहे हैं, उन्हें करने के लिए हमें कम लोगों की जरूरत होगी और अन्य प्रकार के काम करने के लिए ज्यादा लोगों की जरूरत होगी।"
Advertisement

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि "हमने अमेजन वेब सर्विसेज में कुछ खास टीम में कुछ पदों को खत्म करने का मुश्किल व्यावसायिक फैसला लिया है। ये फैसले जरूरी हैं क्योंकि हम अपने ग्राहकों के लिए नई टेक्नोलॉजी प्रदान करने के लिए निवेश, नियुक्ति और ऑप्टिमाइज करते रहते हैं।"
Advertisement

ले ऑफ सिर्फ क्लाउड सर्विस में नहीं हुआ है। इसके अलावा डिवाइस और सर्विस डिविजन, बुक बिजनेस और वंडरी पॉडकास्ट ग्रुप में भी नौकरी कम हुई हैं। साथ ही अमेजन AI और उससे संबंधित निवेशों से पूरी तरह अधिग्रहण नहीं करेगा, लेकिन बड़े स्तर पर संगठनात्मक समीक्षा का हवाला दिया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक मेमो में बताया गया है कि कर्मचारियों को गुरुवार, 17 जुलाई को टर्मिनेशन का ईमेल मिला था। ईमेल मिलने के बाद कर्मचारियों के सिस्टम डिएक्टिवेट कर दिए गए थे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.