• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Tata ने वीडियो में दिखाई अपनी अपकमिंग Tigor EV इलेक्ट्रिक कार, 250 किलोमीटर होगी रेंज!

Tata ने वीडियो में दिखाई अपनी अपकमिंग Tigor EV इलेक्ट्रिक कार, 250 किलोमीटर होगी रेंज!

Tata यह दावा कर चुका है कि Ziptron तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक गाड़ियां सिंगल चार्ज में कम से कम 250 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम हैं।

Tata ने वीडियो में दिखाई अपनी अपकमिंग Tigor EV इलेक्ट्रिक कार, 250 किलोमीटर होगी रेंज!

Tata Tigor EV कार Nexon EV की तरह Ziptron टेक्नोलॉजी पर काम करेगी

ख़ास बातें
  • Tata Tigor EV इलेक्ट्रिक कार होगी Ziptron टेक्नोलॉजी से लैस
  • कंपनी ने जारी किया टीज़र वीडियो
  • Nexon EV के साथ रेस लगाती नज़र आई अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार
विज्ञापन
टाटा मोटर्स पिछले कुछ हफ्तों से भारत में अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार (Upcoming electric cars in India) को टीज़ कर रही है और  बुधवार को कंपनी ने इसके नाम से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने एक नया टीज़र पेश किया, जिसमें इसे देश में बेहद प्रसिद्ध इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV के साथ दिखाया गया। हालांकि कार के डिज़ाइन को अभी भी कैमोफ्लाज के अंदर छिपाया हुआ है, लेकिन यह अब आधिकारिक तौर पर साफ हो चुका है कि भारतीय वाहन निर्माता कंपनी देश में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार (Tata new electric car) Tigor EV के रूप में ला रही है। Tigor EV इलेक्ट्रिक कार में भी Ziptron तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जो Nexon EV में पहले से है। यह तकनीक कार को जबरदस्त पावर देती है। कंपनी पिछले कुछ समय से इस कार को पावर के नाम पर ही टीज़ करती आ रही है।

बुधवार को Tata Motors Electric Mobility ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक टीज़र साझा किया। इस टीज़र के जरिए कंपनी ने यह पुष्टि कर दी है कि भारत में कंपनी की अगली इलेक्ट्रिक कार Tigor EV होगी। यह भी साफ हो गया है कि कंपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ ही पेश करेगी। इस तकनीक से लैस कार 300+ वोल्ट की हाई वोल्टेज मैग्नेट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती हैं। हालांकि, डिज़ाइन को अभी भी पर्दे के पीछे रखा गया है। टीज़र वीडियो की शुरुआत Tata Nexon EV से होती है, लेकिन बीच में कैमोफ्लाज कार दिखाई देती है। इस कार को F1 ड्राइवर नारायण कार्तिकेयन चलाते दिखाई दे रहे हैं। 

Tata यह दावा कर चुका है कि Ziptron तकनीक से लैस इलेक्ट्रिक गाड़ियां सिंगल चार्ज में कम से कम 250 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम हैं। इससे यह पता चलता है कि Tigor EV भी रेंज के मामले में दमदार होगी और 250 किलोमीटर तक की रेंज निकालने में सक्षम हो सकती है। हालांकि, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

फिलहाल Tigor EV के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन टीज़र से इसके डिज़ाइन में हुए बदलावों की एक झलक देखने को मिलती है। कार में प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स दिए जाएंगे और इलेक्ट्रिक वर्ज़न में एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (LED DRLs) भी शामिल है, जिन्हें बंपर पर फॉग लाइट के पास सेट किया गया है। अलॉय व्हील्स पर नीले रंग के एक्सेंट देखे जा सकते हैं। फिलहाल इसके लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »