Tata Sky Binge+ एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स भारत में लॉन्च, जानें दाम

Tata Sky Binge+ Android TV सेट-टॉप बॉक्स को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसे Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स और टाटा स्काई एचडी सेट-टॉप बॉक्स+ रिकॉर्डर के साथ लिस्ट किया गया है।

Tata Sky Binge+ एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स भारत में लॉन्च, जानें दाम
ख़ास बातें
  • Tata Sky Binge+ में 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज
  • Tata Sky Binge+में सेटेलाइट के ज़रिए लाइव टीवी एक्सेस का विकल्प होगा
  • कंपनी Tata Sky Binge का 30 दिनों का मुफ्त ट्रायल दे रही है
विज्ञापन
Tata Sky ने नया एंड्रॉयड पावर्ड सेट-टॉप बॉक्स Tata Sky Binge+ भारत में लॉन्च किया है। सेट-टॉप बॉक्स का कीमत 5,999 रुपये है। इस सेट-टॉप बॉक्स की मदद से यूज़र्स आम चैनल तो देख ही पाएंगे। साथ में कई एंटरटेनमेंट ऐप्स भी उपलब्ध होंगे। टाटा स्काई बिंज+ एंड्रॉयड टीवी पर आधारित है। यह गूगल असिस्टेंट पर आधारित वॉयस सर्च को सपोर्ट करता है। इसके अलावा Google Play Store का भी एक्सेस मिलेगा। नया कनेक्शन लेने पर 30 दिनों तक टाटा स्काई बिंज का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। सेट-टॉप बॉक्स के बारे में जानकारी बीते महीने ही लीक हुई थी। अब इसे मार्केट में पेश कर दिया गया है।

नए Tata Sky Binge+ Android TV सेट-टॉप बॉक्स को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। इसे Tata Sky HD सेट-टॉप बॉक्स और टाटा स्काई एचडी सेट-टॉप बॉक्स+ रिकॉर्डर के साथ लिस्ट किया गया है। नया सेट-टॉप बॉक्स मार्केट में Airtel Xstream Box और Dish SMRT Hub जैसे प्रोडक्ट को चुनौती देगा जिनकी कीमतें 3,999 रुपये है। टाटा स्काई बिंज+ का दाम 5,999 रुपये है और इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। लॉन्च ऑफर के तहत, कंपनी Tata Sky Binge का 30 दिनों का मुफ्त ट्रायल दे रही है। ट्रायल खत्म होने के बाद टाटा स्काई बिंज सेवा के लिए हर महीने 249 रुपये का शुल्क देना होगा।

फीचर्स की बात करें Tata Sky Binge+ सेट-टॉप बॉक्स गूगल असिस्टेंट सपोर्ट के साथ आता है। रिमोट में वॉयस इनेबल्ड सर्च भी है। यूज़र्स गूगल प्ले स्टोर से 5,000 ऐप्स या गेम्स को एक्सेस कर पाएंगे। इसमें 2 जीबी रैम के साथ 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इसमें कैचअप टीवी फीचर भी है। इसकी मदद से आप बीते सात दिनों के टीवी कंटेंट को एक्सेस कर पाएंगे। यूज़र्स के पास सेटेलाइट के ज़रिए लाइव टीवी एक्सेस का विकल्प होगा या वे बॉक्स को इंटरनेट से कनेक्ट करके ओटीटी ऐप्स पर स्विच कर सकते हैं।

Tat Sky Binge ऐप पहले से इंस्टॉल रहता है। इसमें कई एंटरटेमेंट ऐप्स के कंटेंट मौज़ूद हैं। हम Hotstar, SunNXT, Eros Now, Zee5 और Hungama Play की बात कर रहे हैं। Tata Sky Binge में सब्सक्राइबर्स टाटा स्काई के वीओडी लाइब्रेरी के 5,000 से ज़्यादा कंटेंट को एक्सेस कर पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »