Tata Nexon है भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV, दूसरे नंबर पर भी है Tata की कार

Nexon और Punch वित्त वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV थीं, जिनमें से पहला स्थान नेक्सॉन और दूसरा पंच ने हासिल किया।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 जून 2024 21:14 IST
ख़ास बातें
  • Nexon और Punch वित्त वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV थीं
  • पहला स्थान नेक्सॉन और दूसरा पंच ने हासिल किया
  • Tata Nexon ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1,71,697 यूनिट्स बेचीं

भारत में लॉन्च होने के 7 साल बाद Tata Nexon ने हाल ही में 7 लाख सेल्स के नंबर को पार किया

Tata Motors ने वित्त वर्ष 2024 (Financial Year 2024) को खत्म करने के साथ बताया कि इसके दो मॉडल - Tata Nexon और Tata Punch सेल्स चार्ट में टॉप SUV थें। इनमें से Tata Nexon सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV रही और उसके बाद दूसरा स्थान Punch ने हथिया लिया। Tata Nexon लगातार तीन वर्षों से सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का पदक हासिल कर रही है। हालांकि, टाटा मोटर्स अब सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का निर्माता नहीं है और Mahindra और Maruti Suzuki से पीछे है। Tata Nexon ने अपने लॉन्च के 7 साल बाद हाल ही में 7 लाख सेल्स का माइलस्टोन पार किया था। साल के अंत तक टाटा इस कार को एक नए CNG वर्जन में पेश करने वाली है, जिसके बाद इसकी बिक्री में और इजाफा होने की उम्मीद है।

टाटा मोटर्स के अनुसार, Nexon और Punch वित्त वर्ष 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV थीं, जिनमें से पहला स्थान नेक्सॉन और दूसरा पंच ने हासिल किया। Tata Nexon ने वित्त वर्ष 2023-24 में 1,71,697 यूनिट्स बेचकर टॉप स्थान हासिल किया। भले ही इस प्राइस सेगमेंट में कुछ जबरदस्त प्रतिस्पर्धा मौजूद है, सबकॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में इस टाटा कार ने लगातार तीन वर्षों तक दबदबा बनाए रखा है। इसी अवधि के दौरान 170,076 यूनिट्स की सेल के साथ Tata Punch दूसरे स्थान पर रही।
Advertisement

भारतीय बाजार में लॉन्च होने के 7 साल बाद इसने हाल ही में 7 लाख बिक्री के नंबरों को पार किया था। वर्तमान में, Nexon पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ उपलब्ध है। इस साल के अंत में एक CNG वेरिएंट लाइन-अप में शामिल होगा, जिसके बाद सेल्स फिगर में अच्छे बदलाव देखे जाने की उम्मीद है। वहीं, Punch मार्च और अप्रैल 2024 में सबसे अधिक बिकने वाली पैसेंजर व्हीकल थी और यह उपलब्धि हासिल करने वाली भारतीय ऑटोमोटिव इतिहास की पहली एसयूवी थी। 

टाटा मोटर्स के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में काफी बढ़ोतरी हुई है। इस सेगमेंट के अंदर इंडस्ट्री की मार्केट हिस्सेदारी में 4% से 7% की वृद्धि देखी गई है और बड़े एसयूवी बाजार में मार्केट हिस्सेदारी 8% से बढ़कर 14% हो गई है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.