3 लाख कर्मचारियों को AI ट्रेनिंग दे चुकी इस कंपनी के पास है सबसे बड़ा AI वर्कफोर्स!

Tata Consultancy Services एक आईटी कंपनी है जो कि AI के बेसिक स्किल्स के लिए 3 लाख कर्मचारियों को ट्रेन कर चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2024 09:43 IST
ख़ास बातें
  • के. कृतिवासन ने ईमेल के जरिए कर्मचारियों को नए स्किल सीखने के लिए सराहा
  • कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में कर्मचारियों को ट्रेन कर रही है
  • AI के बेसिक स्किल्स के लिए 3 लाख कर्मचारियों को ट्रेन कर चुकी है कंपनी

भविष्य में जेनरेटिव AI के सभी इंडस्ट्रीज में शामिल होने की बात कही गई है।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) के सीईओ ने कर्मचारियों को ईमेल लिखकर ऑफिस लौटने के लिए धन्यवाद दिया है। TCS के CEO के. कृतिवासन ने ईमेल के जरिए कर्मचारियों को नए स्किल सीखने के लिए भी सराहा है। के. कृतिवासन के मुताबिक टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज उन सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है जिसके पास AI के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा तैयार वर्कफोर्स है। यानी कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में कर्मचारियों को ट्रेन कर रही है और इसके पास AI रेडी दुनिया का सबसे बड़ा वर्कफोर्स होने की बात कही गई है। 

Tata Consultancy Services एक आईटी कंपनी है जो कि AI के बेसिक स्किल्स के लिए 3 लाख कर्मचारियों को ट्रेन कर चुकी है। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 के अंत में कंपनी के सीईओ ने कर्मचारियों को एक ईमेल लिखा जिसमें उन्होंने कर्मचारियों के AI लर्निंग स्किल की बात की। कर्मचारियों के प्रयासों का धन्यवाद करते हुए के.कृतिवासन ने कहा कि कर्मचारियों की कोशिशों की बदौलत ही कंपनी आज दुनिया का सबसे बड़ा AI रेडी वर्कफोर्स खड़ा करने में कामयाब हो पाई है। 

उन्होंने आगे बताया कि वर्तमान में वे अपने क्लाइंट्स के साथ GenAI से जुड़े 200 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। भविष्य में जेनरेटिव AI के सभी इंडस्ट्रीज में शामिल होने की बात कही गई है। Tata Consultancy Services समिट और वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम सहित 200 से ज्यादा इवेंट्स में कंपनी ने लगभग 11000 क्लाइंट्स के साथ AI पर बात की है। जिसमें कंपनी ने पार्टनरशिप को गहरा करने और सहयोगात्मक रूप से AI पर काम करने को लेकर चर्चा की। 

कंपनी के पूर्व सीईओ N G Subramaniam की रिटायरमेंट को लेकर भी के. कृतिवासन ने महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने कहा कि N G Subramaniam ने कंपनी के लिए जिन कई सारे मूल्यों पर काम किया, उनमें से एक ग्राहक केंद्रिता भी है। यानी कंपनी अपने ग्राहकों को केंद्र में रखकर कर काम करती है, और उसका यह कल्चर रहा है। उन्होंने कहा कि N G Subramaniam ने चार दशकों तक मुख्य भूमिकाओं में कंपनी को लीड किया है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से कंपनी के लिए काम किया और अपनी अमूल्य सेवा कंपनी को दी।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  6. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.