World Idli Day : शख्‍स ने 1 साल में इडली पर खर्च कर डाले 6 लाख रुपये, Swiggy का सर्वे

Swiggy Survey : बंगलूरू, हैदराबाद और चेन्नई दुनिया के टॉप-3 शहर हैं, जहां इडली का सबसे अधिक ऑर्डर दिया जाता है।

World Idli Day : शख्‍स ने 1 साल में इडली पर खर्च कर डाले 6 लाख रुपये, Swiggy का सर्वे

Photo Credit: NDTV

Swiggy Survey : मसाला डोसा के बाद इडली, स्विगी पर दूसरा सबसे अधिक ऑर्डर किया जाने वाला नाश्ता है।

ख़ास बातें
  • हैदराबाद के एक इडली ‘लवर’ ने दिया ऑर्डर
  • यात्राओं के दौरान दोस्‍तों और परिवार वालों के लिए मंगाई इडली
  • कुल 8,428 प्लेट इडली का दिया ऑर्डर
विज्ञापन
विश्‍व इडली दिवस (world idli day) पर फूड डिलिवरी ऐप स्‍विगी (Swiggy) ने अपना विश्‍लेषण रिलीज किया है। इडली, दक्षिण भारत की लोकप्रिय डिश है, लेकिन यह पूरे भारत में पसंद की जाती है। स्विगी ने खुलासा किया है कि हैदराबाद के एक इडली ‘लवर' ने पिछले एक साल में इडली के ऑर्डर पर 6 लाख रुपये खर्च कर डाले। शख्‍स ने बंगलूरू और चेन्नई जैसे शहरों की यात्रा के दौरान अपने दोस्तों और परिवार के लिए कुल 8,428 प्लेट इडली का ऑर्डर दिया। स्विगी का विश्‍लेषण 30 मार्च 2022 से 25 मार्च 2023 तक के डेटा पर आधारित है। 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, स्विगी ने बताया है कि बीते 12 महीनों में उसने इडली की 3.3 करोड़ प्लेट डिलि‍वर की हैं, जो बताती हैं कि कस्‍टमर्स के बीच यह डिश कितनी पॉपुलर है। स्विगी ने बताया है कि बंगलूरू, हैदराबाद और चेन्नई दुनिया के टॉप-3 शहर हैं, जहां इडली का सबसे अधिक ऑर्डर दिया जाता है। इसके अलावा, दिल्ली, कोलकाता, कोच्चि, मुंबई, कोयम्बटूर, पुणे, विजाग और अन्य शहरों में भी इडली खूब ऑर्डर की जाती है। 

स्विगी के विश्लेषण से यह भी पता चला है कि इडली ऑर्डर करने का सबसे पॉपुलर टाइम सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच है।  चेन्नई, हैदराबाद, बंगलूरू, कोयम्बटूर और मुंबई के कस्‍टमर डिनर में भी इडली ऑर्डर करते हैं। वहीं, बात करें कौन सी इडली सबसे पॉपुलर है, तो स्विगी ने बताया है कि प्‍लेन इडली सभी शहरों में सबसे पॉपुलर है। बंगलूरू में रवा इडली सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती है, जबकि घी/नी करम पोडी इडली तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के शहरों में लोकप्रिय है। 

विश्लेषण से यह भी पता चला है कि मसाला डोसा के बाद इडली, स्विगी पर दूसरा सबसे अधिक ऑर्डर किया जाने वाला नाश्ता है। फूड डिलिवरी ऐप का कहना है कि कस्‍टमर इडली के साथ सांभर, नारियल की चटनी, करमपुरी, मेदु वेद, सागू, घी, लाल चटनी, चाय और कॉफी जैसी दूसरी डिश भी ऑर्डर करते हैं। स्विगी ने उन 5 रेस्‍टोरेंट की डिटेल भी शेयर की है, जो अपनी इडली के लिए सबसे ज्‍यादा पॉपुलर हैं। इनमें बंगलूरू और चेन्नई का A2B-अड्यार आनंद भवन, हैदराबाद का वरलक्ष्मी टिफिन्स, चेन्नई का संगीता वेज रेस्तरां और हैदराबाद का उडिपी उपहार शामिल हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »