Suzuki Motorcycle का जोरदार प्रदर्शन, टू-व्हीलर सेल्स का बनाया रिकॉर्ड

कंपनी की मार्च में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1,03,669 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 97,584 यूनिट्स की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2024 19:42 IST
ख़ास बातें
  • पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग 10 लाख यूनिट्स हो गई थी
  • इसके साथ ही कंपनी के प्लांट की कैपेसिटी का पूरा इस्तेमाल भी होने लगा है
  • पावरफुल मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में इसकी Hayabusa काफी लोकप्रिय है

पिछले वित्त वर्ष में देश में कंपनी की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 9,21,009 यूनिट्स की रही

सुजुकी मोटरसाइकिल की पिछले वित्त वर्ष में सेल्स 21 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने 11,33,902 यूनिट्स बेची हैं। इससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी की बिक्री 9,38,371 यूनिट्स की थी। पिछले वित्त वर्ष में देश में कंपनी की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 9,21,009 यूनिट्स की रही। इसका एक्सपोर्ट तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,12,893 यूनिट्स पर पहुंच गया। 

कंपनी की मार्च में बिक्री वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 6.2 प्रतिशत बढ़कर 1,03,669 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 97,584 यूनिट्स की थी। देश में कंपनी की मार्च में बिक्री 18 प्रतिशत बढ़कर 86,164 यूनिट्स की रही। पिछले महीने इसका एक्सपोर्ट 28 प्रतिशत से अधिक घटकर 17,505 यूनिट्स का रहा। सुजुकी मोटरसाइकिल के मैनेजिंग डायरेक्टर, Kenichi Umeda ने कहा, "हम अपने कस्टमर्स, डीलर्स, सप्लायर्स और वर्कर्स के सहयोग का धन्यवाद देते हैं जिससे पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने अपनी सबसे अधिक बिक्री हासिल की है।" 
Advertisement

जापान की इस कंपनी को बिक्री का बड़ा हिस्सा Access, Avenis और Burgman Street स्कूटर्स से मिला है। पिछले वित्त वर्ष में सुजुकी मोटरसाइकिल की मैन्युफैक्चरिंग 10 लाख यूनिट्स पर पहुंच गई थी। इसके साथ ही कंपनी के प्लांट की कैपेसिटी का पूरा इस्तेमाल भी होने लगा है। कंपनी के प्लांट की शुरुआत 2006 में हुई थी। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। हाल ही में कंपनी ने V-Strom 800 DE मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। इसका प्राइस लगभग 10.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। 

V-Strom 800DE में 776 cc, लिक्विड कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है। यह 83 bhp की मैक्सिमम पावर और 78 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी माइलेज 22.7 kmpl होने का दावा किया गया है। कंपनी की मोटरसाइकिल्स में V-Strom SX, Gixxer SF 250, Gixxer 250, Gixxer SF, Gixxer, Katana, Hayabusa और V-Strom 650XT शामिल हैं। इसके अलावा यह Avenis, Access 125, Burgman Street और Burgman Street EX स्कूटर्स बेचती है। कंपनी के Access 125 स्कूटर ने पिछले वर्ष 50 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की उपलब्धि हासिल की थी। यह 125 cc के सेगमेंट में पहला स्कूटर था। पावरफुल मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में कंपनी की Hayabusa काफी लोकप्रिय है। इसमें 1,340 cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, DOHC, इन-लाइन इंजन दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  2. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  6. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  7. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  8. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.