• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ भारत में लॉन्च हुई अपडेटेड Suzuki Gixxer और Gixxer 250 सीरीज, जानें कीमत

स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ भारत में लॉन्च हुई अपडेटेड Suzuki Gixxer और Gixxer 250 सीरीज, जानें कीमत

इस फीचर के जरिए राइडर्स को डिस्प्ले पर स्पीड वार्निंग और फोन बैटरी लेवल आदि डिटेल्स भी दिखाई देगी। कंसोल Android और iOS स्मार्टफोन दोनों को सपोर्ट करेगा। 

स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ भारत में लॉन्च हुई अपडेटेड Suzuki Gixxer और Gixxer 250 सीरीज, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • Suzuki Gixxer मोटरसाइकिल लाइनअप में चार मॉडल्स शामिल हैं
  • Gixxer और Gixxer 250 सीरीज की कीमत अब 1.40 लाख रुपये से शुरू होती है
  • नई लाइनअप को Suzuki Ride Connect फीचर के साथ अपडेट किया गया है
विज्ञापन
Suzuki Motorcycle India ने Gixxer लाइनअप को अपडेट किया है। टू-व्हीलर निर्माता ने इस लाइनअप को नई कलर स्कीम के साथ-साथ कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस बनाया है। Suzuki Gixxer मोटरसाइकिल लाइनअप में Gixxer, Gixxer SF, Gixxer 250 और Gixxer 250 SF मॉडल शामिल हैं, जो अब कुल 9 कलर ऑप्शन के साथ आएंगे। कॉस्मेटिक बदलाव के अलावा, नई जिक्सर मोटरसाइकिलों में कनेक्टिविटी फीचर्स को भी जोड़ा गय है। Gixxer और Gixxer 250 सीरीज में Suzuki Ride Connect मिलेगा, जो ब्लूटूथ से लैस डिजिटल कंसोल के साथ आता है।

Suzuki Gixxer और Gixxer 250 सीरीज की कीमत अब 1.40 लाख रुपये से शुरू होती है और 2.02 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। जैसा की हमने बताया, नई लाइनअप में कुल 9 कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें कम से कम तीन मैट वर्जन भी शामिल हैं। Gixxer SF 250 को मैटेलिक मैट स्टेलर ब्लू, मैटेलिक मैट ब्लैक नंबर 2 और मैटेलिक सोनिक सिल्वर और मैटेलिक ट्राइटन ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Gixxer 250 मैटेलिक मैट स्टेलर ब्लू और मैटेलिक मैट ब्लैक नंबर 2 कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। वहीं, Gixxer सीरीज मेटैलिक सोनिक सिल्वर, पर्ल ब्लेज ऑरेंज, मैटेलिक ट्राइटन ब्लू और ग्लास स्पार्कल ब्लैक जैसे रंगों में मिलेगी। नए जिक्सर मॉडल्स को तीन मैट वेरिएंट में भी पेश किया जा रहा है, जिन्हें मैटेलिक मैट स्टेलर ब्लू, मैटेलिक मैट स्टेलर ब्लू और मैटेलिक मैट ब्लैक कहा जाता है।

इसके अलावा, नई जिक्सर मोटरसाइकिलों में कनेक्टिविटी फीचर्स को भी अपडेट किया गया है। Gixxer 250 और Gixxer सीरीज को Suzuki Ride Connect फीचर मिला है, जो ब्लूटूथ सक्षम डिजिटल कंसोल के साथ आता है, जो एक स्मार्टफोन को मोटरसाइकिल के साथ सिंक करने में मदद करता है। ऐप टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, इनकमिंग कॉल, एसएमएस अलर्ट, WhatsApp अलर्ट डिस्प्ले और मिस्ड कॉल नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स की पेशकश करेगा।

इनके अलावा, इस फीचर के जरिए राइडर्स को डिस्प्ले पर स्पीड वार्निंग और फोन बैटरी लेवल आदि डिटेल्स भी दिखाई देगी। कंसोल Android और iOS स्मार्टफोन दोनों को सपोर्ट करेगा। 

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के प्रबंध निदेशक सातोशी उचिदा ने कहा, "सुजुकी की नई जिक्सर सीरीज मोटरसाइकिलें अब सुजुकी राइड कनेक्ट से लैस होंगी और साथ ही समग्र सवारी अनुभव को और बेहतर बनाएंगी। इन मोटरसाइकिलों को मोटरसाइकिल के शौकीनों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपडेट किया गया है।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  2. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  3. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
  4. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  5. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  6. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  7. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
  8. पृथ्वी का पड़ोसी मिल गया! अंतरिक्ष में धरती जैसे ग्रह का चला पता, मात्र 25 प्रकाशवर्ष है दूर ...
  9. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  10. Jio और Airtel से आधी कीमत में सरकारी कंपनी दे रही 365 दिनों की वैधता वाला प्लान, डेली 2GB और अनलिमिटेड कॉलिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »