Suzuki Burgman इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत आने में लगेगा समय!

Suzuki ने एक नए ई-स्कूटर की टेस्टिंग शुरू कर दी है जो कि डिजाइन के मामले में Burgman Street 125 जैसा लगता है। बैटरी पर चलने वाले इस स्कूटर की टेस्टिंग को पहले भी कई मौकों पर देखा जा चुका है।

Suzuki Burgman इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत आने में लगेगा समय!

Photo Credit: Zigwheels

Suzuki Burgman Electric जल्द ही भारत में आ सकता है।

ख़ास बातें
  • Burgman Street इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण में कुछ सालों की देरी हुई
  • Burgman Street ई-स्कूटर डिजाइन में Burgman Street 125 जैसा लगता है।
  • कंपनियां देश में इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर बहुत जोर दे रही हैं।
विज्ञापन
सभी ऑटोमोबाइल कंपनियां देश में इस समय इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर बहुत जोर दे रही हैं। इसी तर्ज पर ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी (Suzuki) भी काम कर रही है और जल्द ही इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्पेस में अपनी जगह बना रही है। कंपनी ने एक नए ई-स्कूटर की टेस्टिंग शुरू कर दी है जो कि डिजाइन के मामले में Burgman Street 125 जैसा लगता है। बैटरी पर चलने वाले इस स्कूटर की टेस्टिंग को पहले भी कई मौकों पर देखा जा चुका है।

अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर के निर्माण में कुछ सालों की देरी हुई है। पहले उम्मीद थी कि Suzuki Burgman Electric इस साल के आखिर तक भारत में आ सकता है, लेकिन अब ऐसा नहीं है और इसकी लॉन्चिंग कुछ सालों के लिए आगे बढ़ गई है।
 

Suzuki Burgman Electric लॉन्च में देरी की वजह


Zigwheels के मुताबिक हाल ही में Suzuki Motorcycle India प्राइवेट लिमिटेड के कंपनी हेड संतोषी उचिदा और  (सेल्स, मार्केटिंग और आफ्टर सेल्स)  एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट देवाशीष हांडा ने बताया कि बर्गमैन इलेक्ट्रिक की लॉन्च अभी भी कुछ साल दूर है।  Suzuki के ऑफिशियल्स के मुताबिक, नया इलेक्ट्रिक स्कूटर का निर्माण का काम हमारे देश में हाई एंबिएंट टेंपरेचर के चलते आगे बढ़ा दिया गया है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर के आने में देरी की एक वजह यह भी हो सकती है कि Suzuki अभी भी बैटरी स्टैंडर्ड पर सरकारी पॉलिसी का इंतजार कर रही है। Honda, Yamaha और Kawasaki समेत सभी 4 टॉप जापान की कंपनियों ने इंटरनेशनल मार्केट के लिए स्वैपेबल बैटरी और रिप्लेसमेंट सिस्टम को स्टैंडर्ड करने के लिए पहले ही एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।

बैटरी पर चलने वाले Burgman स्कूटर का प्रोडक्ट रैडी प्रोटोटाइप पहली बार दिसंबर 2020 में देखा गया था जो कि साफ तौर पर IC इंजन पर चलने वाले मॉडल जैसा दिखता था। इसका एक टेस्ट म्यूल अंतिम बार मार्च, 2022 में देखा गया था। वहीं इसका साइज और सिल्हूट सामान्य स्कूटर्स जैसा है। ऐसी उम्मीद है कि बर्गमैन इलेक्ट्रिक में बहुत ही यूनिक इंटरनल सिस्टम आ सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  4. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  6. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  7. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  8. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  9. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  10. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »