Google में ऐसे केंडिडेट्स को मिलती है जॉब! CEO सुंदर पिचई ने किया खुलासा

CEO सुंदर पिचई के अनुसार, कंपनी को 'सुपरस्टार सॉफ्टवेयर इंजीनियर' चाहिए होते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अक्टूबर 2024 19:21 IST
ख़ास बातें
  • एंट्री लेवल टेक पदों के लिए केंडिडेट्स को दूसरों से अलग दिखना होगा
  • कंपनी में 179,000 कर्मचारी काम करते हैं
  • कंपनी से जॉब ऑफर प्राप्त करने वाले 90 प्रतिशत केंडिडेट स्वीकारते हैं ऑफर

Google में जॉब पाना बहुत से लोगों का सपना होता है।

Google में जॉब पाना बहुत से लोगों का सपना होता है। गूगल में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले अक्सर जानने की भी इच्छा रखते हैं कि गूगल किस तरह के केंडिडेट्स को हायर करती है। हाल ही में The David Rubenstein Show: Peer to Peer Conversations के दौरान Alphabet के CEO सुंदर पिचई ने खुलासा किया कि गूगल दरअसल किस तरह का टैलेंट खोजती है। सुंदर पिचई के अनुसार, कंपनी को 'सुपरस्टार सॉफ्टवेयर इंजीनियर' चाहिए होते हैं। यानी सॉफ्टवेयर की फील्ड के मास्टर केंडिडेट कंपनी हायर करना पसंद करती है। 

उन्होंने आगे कहा कि टेक दिग्गज Google को जॉइन करने की इच्छा रखने वाले केंडिडेट्स को सीखने की चाह होनी चाहिए, आगे बढ़ने का जुनून होना चाहिए और नई चुनौतियों के अनुसार खुद को ढालने का हुनर होना चाहिए। पिचई ने बताया कि गूगल का वर्कप्लेस कल्चर क्रिएटिविटी और इनोवेशन को बहुत प्रोत्साहित करता है। कंपनी अपने कर्मचारियों को मुफ्त खाना भी देती है। यह दरअसल कंपनी की एक रणनीति है जिससे कि कर्मचारी एक टीम की तरह साथ रहें और क्रिएटिव तरीके से सोच सकें। 
Advertisement

सुंदर पिचई ने कंपनी में अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि उन्हें याद है कैसे कैफे में अन्य लोगों से मिलना नए आइडिया को जन्म देता था। जून 2024 तक के आंकड़ें देखें तो कंपनी में 179,000 कर्मचारी काम करते हैं। पिचई ने बताया कि कंपनी की अपील काफी मजबूत है। कंपनी से जॉब ऑफर प्राप्त करने वाले 90 प्रतिशत केंडिडेट उसे स्वीकार कर लेते हैं। 

एंट्री लेवल टेक पदों के लिए केंडिडेट्स को खुद को दूसरों से अलग दिखाना होगा। इसके लिए उन्हें न सिर्फ गूगल की कोर-वैल्यू समझनी होंगी बल्कि कंपनी के मिशन को सफलता की ओर ले जाने वाले खास कारकों की समझ भी रखनी होगी। 
Advertisement

कंपनी के पूर्व रिक्रूटर Nolan Church ने हाल ही में बिजनेस इनसाइडर को बताया था कि किसी कैंडिडेट को किस तरह से तैयार होकर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंडिडेट को पूरी तैयारी के साथ आना चाहिए। Nolan Church के अनुसार आवेदकों को अपनी व्यावसायिक सफलताओं के बारे में व्यक्तिगत किस्से साझा करने चाहिएं। ये ऐसे किस्से हों जिनमें उनके जुनून और दृढ़ संकल्प का सबूत मिलता हो। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google, jobs in Google, Google Jobs

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  2. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  5. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  7. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  8. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  9. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.