• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 20,000mAh का पावर बैंक Rs 1799 में Stuffcool ने किया लॉन्च, 22.5W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें डिटेल

20,000mAh का पावर बैंक Rs 1799 में Stuffcool ने किया लॉन्च, 22.5W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें डिटेल

Stuffcool Roam+ पावरबैंक LED इंडिकेटर के साथ आता है।

20,000mAh का पावर बैंक Rs 1799 में Stuffcool ने किया लॉन्च, 22.5W फास्ट चार्जिंग से लैस, जानें डिटेल

Photo Credit: Amazon

Stuffcool Roam+ Powerbank 22.5W तक चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • पावरबैंक का वजन 322 ग्राम है।
  • इसमें 22.5W USB Type-A पोर्ट भी दिया गया है।
  • यह एक iPhone को 30 मिनट में 50% चार्ज कर सकता है।
विज्ञापन
Stuffcool ने भारत में नया पावरबैंक लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया Stuffcool Roam+ पावरबैंक है जिसमें 20,000mAh की बैटरी कैपिसिटी दी गई है। रोचक बात यह है कि पावरबैंक साइज में काफी कॉम्पेक्ट है लेकिन इसकी बैटरी क्षमता विशाल है। इसके अलावा इसमें कई यूजर फ्रेंडली फीचर्स दिए गए हैं। यह LED इंडिकेटर के साथ आता है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी-टाइप सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। यह 22.5W तक चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Stuffcool Roam+ Powerbank Price in India

Stuffcool Roam+ पावरबैंक की भारत में कीमत 1799 रुपये है। इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह खरीद के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने इसके साथ 6 महीने की वारंटी दी है। 
 

Stuffcool Roam+ Powerbank Specifications

Stuffcool Roam+ एक कॉम्पेक्ट पावरबैंक है जो 20,000mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। पोर्टेबल होने के चलते इसे साथ में लेकर ट्रेवल करना काफी आसान है। यह इसके फ्रंट साइड में एक ट्रांसपेरेंट केसिंग दी गई है। यह ग्लॉस फिनिश के साथ आता है। इसकी बॉडी के डाइमेंशन 10.8 x 6.9 x 2.93cm हैं। पावरबैंक का वजन 322 ग्राम है।

इसके अन्य खास फीचर्स में एक LED इंडिकेटर भी आता है जो चार्जिंग स्टेटस के बारे में जानकारी दिखाता है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type-C PD पोर्ट दिया गया है। यह 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें 22.5W USB Type-A पोर्ट भी दिया गया है। यह पोर्ट 22.5W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। 

कंपनी का दावा है कि Type-C पोर्ट के माध्यम से यह एक iPhone को 30 मिनट में 50% चार्ज कर सकता है। इतना ही नहीं, कंपनी का कहना है कि पावरबैंक को चार्ज करते समय भी यह डिवाइस को 18W स्पीड से चार्ज कर सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »